{"_id":"6abfa5005e35622f10052cbb","slug":"worker-who-joined-three-days-ago-absconds-with-53-courier-packets-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102966-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तीन दिन पहले काम पर आया कर्मी 53 कोरियर पैकेट लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तीन दिन पहले काम पर आया कर्मी 53 कोरियर पैकेट लेकर फरार
विज्ञापन
- डिलीवरी के लिए दिए गए पैकेट और नकदी लेकर नहीं लौटा, पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कोरियर कार्यालय में डिलीवरी के काम पर तीन दिन पहले रखा गया युवक 53 पैकेट और उनसे मिलने वाली नकदी लेकर गायब हो गया। संचालक की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के बिजवासन निवासी राजेश कुमार सैनी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अतुल कटारिया चौक के पास सितंबर 2022 से कोरियर कार्यालय खोल रखा है। यहां करीब 20 कर्मचारी काम करते हैं। विजय प्रजापति को 10 सितंबर से पैकेट डिलीवरी के काम पर रखा गया था। 13 सितंबर की सुबह उसे डिलीवरी के लिए 53 पैकेट दिए गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, विजय पैकेट और उनसे प्राप्त होने वाली नकदी लेकर डिलीवरी के लिए निकला, लेकिन वापस कार्यालय नहीं आया। देर शाम तक उसके नहीं लौटने पर फोन किया गया, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाई। इसके बाद संचालक ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में पुलिस को शिकायत दी गई।
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल विजय ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।