फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Free travel for women in roadways buses from 12 noon

Gurugram News: दोपहर 12 बजे से रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर

Mon, 28 Aug 2023 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Free travel for women in roadways buses from 12 noon
रक्षाबंधन पर्व पर 36 घंटे के लिए हरियाणा सरकार ने की घोषणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी गई है। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 30 अगस्त की रात्रि 12 बजे यह सुविधा मिलेगी। महिलाएं अपने 15 वर्ष तक बच्चों के साथ मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान बसों में भीड़ के कारण किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इसके गुरुग्राम बस अड्डों पर सभी व्यवस्था दुरुस्त रखने के कहा गया है।
गुरुग्राम डिपो के डीआई अजय ने बताया कि गुरुग्राम बस डिपो में 103 ऑडनरी बसों और 35 किमी. स्कीम वाली बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। हालांकि गुरुग्राम से चंडीगढ़ के मध्य चलने वाली छह वॉल्वाे बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं मिलेगी। हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज बसों में 36 घंटे मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि सभी रोडवेज कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

----
दूसरे प्रदेशों में नहीं मिलेगी सुविधा
परिवहन विभाग के निर्देशों के अनुसार रोडवेज बसों में दिल्ली व चंड़ीगढ़ तक महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, जम्मू और राजस्थान जाने वाली बसों में हरियाणा प्रदेश की सीमा तक ही मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। दूसरे प्रदेश की सीमा शुरू होने के बाद महिलाओं को अपने गंतव्य तक की टिकट लेनी होगी। क्योंकि दूसरे प्रदेश की सीमा में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
डीआई अजय ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के दिन जिन रूट पर ज्यादा भीड़ होगी, उन रूटों पर आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे। महिलाओं को अपने 15 वर्ष तक के लड़कों के मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ लेने के लिए उनके आधार कार्ड साथ अवश्य लाना होगा, ताकि कर्मचारियों को पता चल सके कि बच्चों की सही उम्र क्या है। बसों पर ड्यूटी देने वाले चालक-परिचालकों को व्यवस्था बनाए रखने के कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed