फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Free oxygenated auto ambulance for infected patients

संक्रमितों मरीजों के लिए निशुल्क ऑक्सीजनयुक्त ऑटो एंबुलेंस

Sun, 09 May 2021 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Free oxygenated auto ambulance for infected patients
गुरुग्राम। संक्रमितों मरीजों की हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाने के लिए तीमारदारों को घंटों एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ रहा है तो वहीं, प्राइवेट एंबुलेंस चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। ऐसे में मरीजों के सामने इलाज को लेकर कई समस्याएं खड़ी हो गई हैं लेकिन अब संक्रमितों मरीजों के लिए निशुल्क ऑक्सीजनयुक्त ऑटो एंबुलेंस की शुरुआत की गई है जो कि उनको ऑक्सीजन उपलब्ध कराएंगी, साथ में गंभीर हालत होने पर अस्पताल भी लेकर जाएंगी।
विज्ञापन

कोविड पॉजिटिव मरीजों को कड़ी मशक्कत के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिल पा रही है। तीमारदार मरीज की जान बचाने के लिए प्राइवेट एंबुलेंस चालकों को हजारों रुपये देकर अस्पताल में पहुंचा रहे हैं। अब रेवा फाउंडेशन और साईं फाउंडेशन ने मिलकर निशुल्क ऑटो एंबुलेंस की पहल की है जो कि संक्रमितों को जरूरत पड़ने पर तुरंत मुहैया कराई जाएगी। रेवा फाउंडेशन की मानें तो अभी पांच एंबुलेंस शुरू की गईं हैं जो कि शहर के अलग-अलग जगहों पर सेवा प्रदान कर रहीं हैं।
विज्ञापन

रेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शहर में कोरोना मरीजों की तादाद प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में काफी लोग घरों में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। तबीयत बिगड़ने पर उनको एंबुलेंस की आवश्यकता होती है लेकिन समय रहते उनको एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल पाती है। काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि ऐसे मरीजों के लिए ऑटो एंबुलेंस की शुरुआत की गई है जो कि संक्रमित को घर से अस्पताल पहुंचाने का काम करेंगी। वहीं, ऑटो एंबुलेंस में चालकों और मरीजों व उनके परिजनों की सुरक्षा के मद्देनजर कोविड नियमों का ख्याल भी रखा जा रहा है। एंबुलेंस में सैनिटाइजर की व्यवस्था के साथ-साथ चालक को पीपीई किट, फेस शील्ड भी मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 किलो का बड़ा सिलिंडर फिट किया
संक्रमित मरीज के लिए ऑटो एंबुलेंस में ऑक्सीजन सपोर्ट भी लगाया है। प्रत्येक ऑटो में 45 किलो का बड़ा सिलिंडर फिट किया गया है जो कि इमरजेंसी के समय मरीजों को ऑक्सीजन देगा जबकि संक्रमितों को यह सुविधा निशुल्क प्रदान किए जा रही है। इसके लिए 9911980001 और 9958001828 नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर कॉल कर मरीज ऑटो एंबुलेंस बुला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed