{"_id":"6aabec61290677eb3306f4c0","slug":"free-cardiac-screening-camp-organised-gurgaon-news-c-23-1-lko1064-106351-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: निशुल्क कार्डियक स्क्रीनिंग शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: निशुल्क कार्डियक स्क्रीनिंग शिविर आयोजित
विज्ञापन
फोटो--
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क-3 स्थित शारदा केयर हेल्थसिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज की ओर से निशुल्क कार्डियक और वैरिकोज वेन स्क्रीनिंग शिविर लगाया गया। इसमें ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे 100 से अधिक लोगों की जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने निशुल्क परामर्श और ईसीजी जांच की सुविधा दी। ईकोकार्डियोग्राफी और कलर डॉप्लर जांच पर 50 प्रतिशत की छूट भी दी गई। चिकित्सकों ने सीने में दर्द, सांस फूलना, धड़कन बढ़ना, उच्च रक्तचाप, पैरों में सूजन, भारीपन, दर्द और नसें उभरने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। कार्डियोलॉजी विभाग के एचओडी एवं वरिष्ठ निदेशक डॉ. अखिल के. रुस्तगी ने कहा कि समय पर जांच से हृदय और नसों से जुड़ी बीमारियों की पहचान और उपचार में मदद मिल सकती है।