{"_id":"64bf55efa4af944d590e9eb3","slug":"fraudulently-withdraw-three-lakh-rupees-from-friend-s-mother-s-account-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वासघात: दोस्त की मां के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले तीन लाख रुपये, तीन साल बाद ऐेसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वासघात: दोस्त की मां के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले तीन लाख रुपये, तीन साल बाद ऐेसे हुआ खुलासा
Tue, 25 Jul 2023 10:26 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 25 Jul 2023 10:26 AM IST
सार
बैंक प्रबंधन की ओर से आंतरिक जांच कराई गई। इसमें पता चला कि मनोज कुमार नाम के एक व्यक्ति ने इस ठगी को अंजाम दिया है। मनोज कुमार महिला के बेटे का दोस्त है और मूल रूप से हिमाचल का रहने वाला है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेटे के दोस्त ने ही सेक्टर-56 निवासी एक महिला के एसबीआई के खाते से फर्जी चेक लगाकर तीन लाख रुपये निकाल लिए। महिला की शिकायत पर एसबीआई प्रबंधन ने जांच के बाद एक आरोपी के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सेक्टर- 56 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के प्रबंधक ने शिकायत में कहा कि करीब तीन साल पहले एक महिला ने बैंक प्रबंधन से उसके खाते से तीन लाख रुपये निकाले जाने की शिकायत की। यह पैसा उसके नाम से जारी चेक से निकला गया था। महिला का कहना था कि उसने किसी भी चेक पर इस तरह का हस्ताक्षर नहीं किया है।
विज्ञापन
बैंक प्रबंधन की ओर से आंतरिक जांच कराई गई। इसमें पता चला कि मनोज कुमार नाम के एक व्यक्ति ने इस ठगी को अंजाम दिया है। मनोज कुमार महिला के बेटे का दोस्त है और मूल रूप से हिमाचल का रहने वाला है। महिला भी हिमाचल से संबंध रखती है। आरोपी ने यह ठगी करने के लिए केवाईसी अपडेट कराया। जिसमें उसने अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा दिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही महिला के पुराने पते पर नई चेक बुक भी मंगाई गई। जिसे डाकिए से मिल कर रास्ते में ही ले लिया। इसके बाद महिला के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर उसने खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने बैंक प्रबंधन से मिली शिकायत के बाद मामला दर्ज किया है। उसे पीड़िता के बयान का इंतजार है।