फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fraudsters transferred Rs 1.30 lakh in the name of investment

Gurugram News: जालसाजों ने निवेश के नाम पर ट्रांसफर कराए 1.30 लाख रुपये

Tue, 14 Oct 2025 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters transferred Rs 1.30 lakh in the name of investment
महिला के व्हाट्सएप पर भेजा था लिंक, छह बार में निवेश की थी राशि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाजों ने महिला को झांसे में लेकर निवेश के नाम पर 1.30 लाख रुपये ट्रांसफर कराए हैं। जालसाजों ने महिला के व्हाट्सएप पर लिंक भेजा था। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना दक्षिण में एफआईआर दर्ज कराई है।
भोंडसी स्थित देवनगर पार्ट-1 निवासी संतोष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सितंबर माह के पहले सप्ताह में उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया था। जब लिंक पर क्लिक किया तो उनको एक ग्रुप से जोड़ दिया गया और निवेश करके मुनाफा कमाने के बारे में बताया गया। जालसाजों की बातों मेंं आकर संतोष ने 11 सितंबर से 13 सितंबर तक छह बार में 1.30 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

जब संतोष ने निवेश किए गए रुपये और मुनाफा की राशि निकालने लगी तो उसको रुपये वापस नहीं मिले। जालसाजों ने रुपये निकालने के लिए संतोष को कुछ रुपये निवेश करने के लिए कहा तो उनको अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। पीड़िता ने अपने साथ हुई ठगी के बारे में 15 सितंबर को ऑनलाइन माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। महिला ने अब साइबर अपराध थाना दक्षिण में उपस्थित होकर शिकायत दी और रुपये वापस दिलाने व जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed