फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fraudster withdraws Rs 1.37 lakh from two credit cards

Gurugram News: जालसाज ने दाे क्रेडिट कार्ड से निकाले 1.37 लाख रुपये

Wed, 05 Nov 2025 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Fraudster withdraws Rs 1.37 lakh from two credit cards
बैंक कर्मी बनकर कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाज ने बैंक कर्मचारी बनकर दो क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर युवक से 1,37,107 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित युवक के मोबाइल पर एसएमएस प्राप्त होने पर दोनों कार्ड से रुपये कटे थे। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना दक्षिण में एफआईआर दर्ज की है।बिहार के सिवान निवासी मनीकांत कुंवर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-67 स्थित एक सोसाइटी में रहता है और चालक की नौकरी करता है। उसके मोबाइल पर छह अगस्त को एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। मनीकांत कुंवर के क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही। इसके बाद मनीकांत के मोबाइल पर उसके एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से 90 हजार रुपये डेबिट हो गए। इसकी कुछ देर बाद मनीकांत कुंवर ने जब एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड को जांचा ताे जालसाजों ने उस कार्ड से भी 47,107 रुपयों की ट्रांजेक्शन कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed