{"_id":"6859a2ccfa1813b4470c3907","slug":"fraudster-arrested-in-the-name-of-donating-plot-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-60686-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्लॉट दान दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्लॉट दान दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला धरा
विज्ञापन
जानकार के साथ मिलकर पांच लाख से अधिक रुपये ऐंठे थे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ब्राह्मण को प्लॉट दान दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में सेक्टर-9 थाना की पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को देवीलाल कॉलोनी से पकड़ा है। आरोपी की पहचान देवीलाल कॉलोनी निवासी विकास दुरेजा के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि धोखाधड़ी की योजना आरोपी विकास दुरेजा ने सुधीर के साथ मिलकर बनाई गई थी और सुधीर को अपना रिश्तेदार बताया था। सुधीर ने शिकायतकर्ता के साथ दान में प्लॉट दिलाने के नाम से धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था।
देवीलाल नगर निवासी जितेंद्र शर्मा ने सेक्टर-9 थाने में दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला विकास दुरेजा प्रॉपर्टी डिलिंग का काम करता है। विकास ने बताया कि उसके चाचा दिल्ली में बड़े अधिकारी हैं और वे किसी ब्राह्मण को जमीन दान में देना चाहते हैं। विकास दुरेजा ने सुधीर के साथ मिलकर जितेंद्र शर्मा से 5,64,292 रुपये ले लिए थे। बाद में आरोपी फ्लैट देने में आनाकानी करने लगे। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस का शिकायत दी थी। ब्यूरो