{"_id":"641726e8024493301d0bd6b6","slug":"fraud-of-three-lakh-rupees-from-a-girl-on-the-pretext-of-work-sitting-at-home-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: घर बैठे काम का झांसा देकर युवती से तीन लाख रुपये की ठगी, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: घर बैठे काम का झांसा देकर युवती से तीन लाख रुपये की ठगी, एफआईआर दर्ज
Sun, 19 Mar 2023 08:44 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 19 Mar 2023 08:44 PM IST
सार
आरोपियों ने पहले व्हाट्सएप के जरिये मैसेज भेजकर टाइपिंग का काम दिया। फिर अलग-अलग बहाने से कॉल कर 3 लाख 48 हजार 277 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
गुरुग्राम के सीआरपीएफ कादरपुर सेंटर में परिवार के साथ रहने वाली युवती से घर बैठे काम कर कमाई के झांसे में लेकर ठगी कर ली गई। आरोपियों ने पहले व्हाट्सएप के जरिये मैसेज भेजकर टाइपिंग का काम दिया। फिर अलग-अलग बहाने से कॉल कर 3 लाख 48 हजार 277 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने संपर्क करना भी बंद कर दिया। साइबर क्राइम थाना साउथ में अज्ञात के खिलाफ ठगी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, भिवानी के नांगल गांव की मूल निवासी युवती दिक्षा रानी ने दी है। वो अब परिवार के साथ कादरपुर में सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर पर सरकारी आवास में रहती हैं। युवती का कहना है कि कुछ दिन पहले वॉट्सएप पर एक नंबर से मैसेज आया जिसमें घर बैठे काम कर रुपये कमाने का दावा किया गया था। इसमें युवती को टाइपिंग का काम भेजा गया। फिर उसे एक फॉर्म भरकर भेजने को कहा गया।
विज्ञापन
युवती ने फॉर्म भेज दिया तो उसे सेलरी के लिए जीएसटी चार्ज, फाइल प्रोसेसिंग चार्ज समेत अन्य बहाने से रुपये ट्रांसफर करा लिए। कुल 22 ट्रांजेक्शन में युवती से 3 लाख 48 हजार 277 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। जिसके बाद न तो उसे ऑनलाइन काम दिया गया और न ही रुपये वापस किए गए। परेशान होकर शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन