फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fraud of Rs 7 lakh using credit cards of 14 customers

Gurugram News: 14 ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड से की सात लाख की धोखाधड़ी

Fri, 01 Mar 2024 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 7 lakh using credit cards of 14 customers
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एक बैंक के लिए ग्राहक सेवा देने वाली डीएलएफ फेस-3 स्थित एक आईटी कंपनी के कर्मचारी ने 14 ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड की निजी जानकारी लेकर सात लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। साइबर थाना पुलिस ने कंपनी के अधिकारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

टेली परफार्मेंस ग्लोबल सर्विस प्राइवेट लि. के अधिकारी विनेश मल्होत्रा ने पुलिस को बताया कि जुलाई 2023 से जनवरी 2024 के बीच उनकी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी मोहित मिश्रा ने 13-14 ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड का सीवीवी नंबर समेत अन्य जानकारी चोरी करके उनके क्रेडिट कार्ड से लगभग सात लाख रुपये धोखाधड़ी करके बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। आरोपी ने रकम को अपनी माता सुनैना देवी, पिता रमेश कान्त मिश्रा, रिश्तेदार मीना देवी और निजी खाते में ट्रांसफर किया।
विज्ञापन

ग्राहकों की शिकायत पर जानकारी होने पर पुलिस से शिकायत की गई। साइबर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी मोहित मिश्रा को दबोच लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही संबंधित बैंक को नोटिस जारी करके जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed