{"_id":"61e99c597a08f66d8a27cd93","slug":"fraud-of-rs-2-43-crore-in-the-name-of-import-export-business-gurgaon-news-noi627961925","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयात-निर्यात के व्यवसाय के नाम पर 2.43 करोड़ रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयात-निर्यात के व्यवसाय के नाम पर 2.43 करोड़ रुपये की ठगी
विज्ञापन
गुरुग्राम। आयात-निर्यात का बिजनेस करने के नाम पर पार्टनर बनाकर 2.43 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी अपने पुराने साथियों की कंपनी में पैसे का ट्रांजेक्शन करता रहा और बाद में खरीदार की करोना से मौत होने की बात कहकर घाटा दिखा दिया। अपराध शाखा की जांच के बाद सेक्टर-53 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार यह शिकायत सेक्टर-52 आरडी सिटी निवासी रिजवान खान ने दी है। साजिश के तहत ठगी का आरोप दिल्ली रोहिणी सेक्टर-9 निवासी मुकेश तलवार और उनकी पत्नी शीतल पर लगाया है। आरोप है कि दंपती ने अपनी पहचान छुपाकर करोड़ों रुपये का गबन किया है। पीड़ित का कहना है कि मुकेश ने ऑस्ट्रेलिया में रोनील आनंद से मार्च 2020 में फेस मास्क वहां एक्सपोर्ट करने का काम लिया। इसने अपनी पहचान शॉपर क्लू वेब ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर मोहित के तौर पर कराई। फिर पीड़ित को अपने साथ मिलाकर कहा कि मास्क ऑस्ट्रेलिया भेजने हैं और इसके बदले उन्हें सर्विस चार्ज मिलेगा। पीड़ित का कहना है कि फेस मास्क के जहाज के किराये और सर्विस चार्ज की रकम शॉपर क्लू कंपनी में आनी चाहिए थी, लेकिन मुकेश ने अपने परिचित सन्नी गुजराल की दुबई स्थित कंपनी मसल फ्यूजन के खाते में यह रुपये डलवा दिए। आरोप है कि यह राशि 2.43 करोड़ रुपये बनती है। फिर पीड़ित को कहा कि लॉकडाउन के चलते सामान ऑस्ट्रेलिया नहीं भेज सकते। इसलिए ऑस्ट्रेलियन ग्राहक के अनुरोध पर ये मास्क उसके इंडियन कस्टमर को देने हैं। ऐसा कर उसने यह सब मास्क शॉपर क्लू वेब ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड से अपनी पत्नी की कंपनी ब्लून इंडिया में ट्रांसफर कर लिए और इन्हें बेच दिया। पीड़ित के साथ एक्सपोर्ट-इंपोर्ट और ई-कॉमर्स का काम जुलाई 2019 में मुकेश ने शुरू किया था। फिर अपने 15 साल पुराने दोस्त दिल्ली वेस्ट पंजाबी बाग निवासी अमनदीप सिंह से पीड़ित को मिलाया। एक अगस्त 2020 को अमनदीप सिंह इनकी ई-कॉमर्स की कंपनी द वायर फ्री वर्ल्ड के काम में पार्टनर बन गए और तीन बैंक खातों में उन्होंने 92.50 लाख रुपये लगाए, लेकिन इनमें से 25 लाख रुपये वापस निकाल लिए। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद सेक्टर 53 थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।