{"_id":"600c18b18ebc3e340a04ad68","slug":"fraud-of-90-lakh-rupees-in-the-name-of-committee-in-gurugram-gurgaon-news-noi5615044180","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में कमेटी के नाम पर 90 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में कमेटी के नाम पर 90 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
सोहना। एक महिला के झांसे में आकर शिव कॉलोनी वार्ड नंबर-5 में रहने वाले कई लोगों ने 90 लाख रुपये गवां दिए। मामले की शिकायत लेकर पीड़ित बृहस्पतिवार को सोहना थाने में पहुंचे लेकिन उनकी शिकायत नहीं दर्ज की गई। इसके बाद वे शुक्रवार को गुरुग्राम पुुलिस कमिश्नर के कार्यालय पहुंचे। ठगी के जाल में फंसे लोगों ने पुलिस कमिश्नर से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ितों के मुताबिक, आरोपी महिला शिव कॉलोनी से फरार हो गई है।
सोहना सिटी थाने में शिकायत लेकर पहुंचीं शिव कॉलोनी निवासी कमला व साक्षी ने बताया कि राजस्थान की मूल निवासी मीरा जांगड़ा पिछले पांच साल से यहां शिव कॉलोनी में रहती थी। महिला ने कपड़े की दुकान खोल रखी थी। उसने बाद में कमेटी का काम शुरू कर दिया। जल्दी ही उसने अपने पति व बेटों के साथ मिलकर सैकड़ों लोगों को कमेटी में शामिल कर लिया। निवेशकों ने जब रुपये वापस मांगना शुरू किया तो महिला आज-कल में देने की बात कहने लगी।
सीसीटीवी कैमरों से रख रही थी नजर
कमेटी में निवेश करने वालों का जब ज्यादा दबाव बढ़ा तो महिला ने घर के सामने सीसीटीवी कैमरे लगवाकर लोगों पर नजर रखना शुरू कर दिया। दबाव और ज्यादा बढ़ने पर वह अपने परिवार के साथ फरार हो गई। महिला का पति रोजकामेव स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। पुलिस ने उससे जब महिला के बारे में पूछा, तो उसने कहा कि उसकी पत्नी अभी डिप्रेशन में है। वहीं, आरोपी के पति ने सीएम विंडो पर निवेशकों के खिलाफ शिकायत करते हुए पत्नी को मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
निवेशकों के पैसे वापस लौटाने से मना किया
शिकायत पर सोहना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को थाने में बुलाया व आरोपी से रुपये लौटाने के लिए कहा तो आरोपी ने कुछ लोगों की ही छोटी-छोटी राशि को धीरे-धीरे वापस देने की बात कही। पुलिस ने जब सभी के रुपये लौटाने के लिए कहा तो आरोपी ने मना कर दिया, जिसके बाद पीड़ितों ने गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर के सामने पेश होकर पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
आरोपी पक्ष की तरफ से सीएम विंडो पर शिकायत दी गई थी, जिसके आधार पर दोनों पक्षों को बुलाकर बयान दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ओमप्रकाश, जांच अधिकारी, सोहना सिटी थाना