{"_id":"61d4858c3f7d830d976e8801","slug":"fraud-of-2-crore-5-lakh-on-the-pretext-of-earning-more-profit-gurgaon-news-noi625136226","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर दो करोड़ पांच लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर दो करोड़ पांच लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
गुरुग्राम। डीएलएफ सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में एक कंपनी में निवेश कराकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 20500000 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ितों को न रुपये वापस किए गए और रुपये मांगने पर जान से मरवाने और झूठे मुकदमे में फंसवाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ितों ने मामले की शिकायत डीसीपी ईस्ट से की। इसके बाद डीएलएफ सेक्टर-29 थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मनजीत कुमार सेक्टर नौ में रहते हैं। उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का काम है। उनका आरोप है कि उनकी मुलाकात गौरव कुमार नाम के व्यक्ति से हुई थी। वह दो वर्ष से गौरव को जानते हैं। गौरव ने उन्हें एक कंपनी में रुपये निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने की बात करते हुए जून 2021 में डीएलएफ में जसकरन और परमिंद्र कौर से मिलवाया। गौरव ने दावा किए वह उनके पुराने दोस्त हैं। जो सेफ स्टोर मार्ट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से ऑनलाइन सर्विस देने वाली कंपनी चलाते हैं। उन्हें कंपनी में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया। मनजीत ने बताया कि उन्होंने और उनके परिचित, रिश्तेदारों समेत करीब 35 लोगों ने दो करोड़ पांच लाख रुपये बैंक के खाते और क्रेडिट व डेबिट कार्ड के जरिए कंपनी के खाते में ट्रांसफर किए। आरोप है कि कुछ दिन बाद ही जसकरन ब्रेन हैमरेज होने का बहाना कर अस्पताल में भर्ती हो गया। उन्हें न तो मुनाफा मिला और न ही उनके मूल रुपये मिले। पीड़ित जब रुपये मांगने गए तो उन्हें जान से मरवाने की धमकी और झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाने को कहा गया। पीड़ितों ने डीसीपी ईस्ट से मामले में शिकायत की। एसएचओ डीएलएफ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने के लिए दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं।