फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   fraud has picked 20 thousand rupees from contractors pocket

ठेकेदार की जेब से जालसाज ने निकाले 20 हजार

Thu, 19 Mar 2020 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
fraud has picked 20 thousand rupees from contractors pocket
ठेकेदार की जेब से जालसाज ने निकाले 20 हजार
विज्ञापन

गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना क्षेत्र में मनी ट्रांसफर एजेंसी पर ठेकेदार की जेब से जालसाज ने 20 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी की हरकत सीसीटीवी फुटेज में कैद होने के बाद वह मौके से फरार हो गया। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है। मूलरूप से बिहार मुंगेर निवासी संजय(37) वाटिका कुंज में किराये पर रहता है। वह श्रमिक ठेकेदार का काम करता है। 14 मार्च को ठेकेदार को उन्हें अपने परिचित के खाते में 20 हजार रुपये ट्रांसफर करने थे। ठेकेदार रकम लेकर टिकली मोड़ स्थित मनी ट्रांसफर एजेंसी संचालक के पास पहुंचा। एजेंसी संचालक के पास तीन-चार युवक पहले से बैठे थे, ठेकेदार भी अपनी बारी का इंतजार करने लगा। इतने में ठेकेदार के बगल में आकर एक युवक बैठ गया और कुछ देर बाद बिना बात किए चला गया। जब ठेकेदार ने रुपये निकालने के लिए जेब में हाथ डाला तो रुपये नहीं मिले। एजेंसी संचालक से शिकायत के बाद जब उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो आरोपी की करतूत सामने आ गई हालांकि तब तक आरोपी फरार हो गया था। पीड़ित की शिकायत पर बुधवार शाम को बादशाहपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed