फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fraud committed using various pretexts

Gurugram News: अलग-अलग बहाने बनाकर की गई ठगी

Thu, 24 Sep 2026 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Fraud committed using various pretexts
साइबर क्राइम थाना पूर्व में दर्ज की गई प्राथमिकी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति व एक महिला से 30.93 लाख रुपये ठग लिए। एक मामले में ठगों ने कंपनी का प्रबंध निदेशक बनकर अपने कर्मचारी को मैसेज कर 26.50 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। दूसरे मामले में महिला को वर्क फ्रॉम होम के नाम पर संपर्क कर टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 4.43 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर टीम ने जांच शुरू की है।

पहले मामले में जालसाजों ने एक कंपनी का प्रबंध निदेशक बनकर 26.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। सेक्टर-35 अनिल तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 सितंबर को उनसे एक अनजान व्यक्ति ने संपर्क आया। आरोपी ने कंपनी के एमडी की फर्जी पहचान बनाकर और अपनी आधिकारिक स्थिति का गलत इस्तेमाल करके अनिल तिवारी को मैसेज किया। इसके बाद आरोपी ने 26 लाख 50 हजार रुपये की ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। बाद में पता चला कि प्रबंध निदेशक ने तो मैसेज किया ही नहीं था। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पूर्व में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में ठगों ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर एक महिला से 4.43 लाख रुपये ठग लिए। सेक्टर-48 निवासी दिवांशी अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 सितंबर को उनके पास वर्क फ्रॉम होम का मैसेज आया। ठग ने ऑनलाइन टास्क पूरा कर घर बैठे अच्छा मुनाफा कमाने का ऑफर दिया। आरोपी ने शुरुआत में भरोसा जीता और फिर अधिक मुनाफे का लालच देकर उनसे 4.43 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में रिफंड का प्रयास किया तो आरोपी बहाने से और रुपये मांगने लगे। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पूर्व पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed