फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fraud case against four directors of the company including AAP MLA from Punjab

Gurugram News: पंजाब के आप विधायक समेत कंपनी के चार निदेशकों पर धोखाधड़ी का केस

Wed, 31 Jul 2024 06:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Fraud case against four directors of the company including AAP MLA from Punjab
एमजीएफ बिल्डर की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर डीएलएफ फेज दो थाने में दर्ज हुआ केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला अदालत के आदेश पर डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुलवंत सिंह और उनकी रियल एस्टेट कंपनी जनता लैंड प्रमोटर्स (जेएलपीपीएल) के अलावा तीन निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर किया है। आरोपियों पर करीब 156 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। कुलवंत सिंह पंजाब में साहिबजादा अजीत सिंह नगर सीट से विधायक हैं।

एमजीएफ बिल्डर्स कंपनी के प्रतिनिधि सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जनता लैंड प्रमोटर्स ने एमजीएफ के साथ 31 अक्टूबर 2018 में एग्रीमेंट साइन किया गया था। इसके तहत मोहाली के सेक्टर-94 में 117 एकड़ जमीन में से एमजीएफ की 58 एकड़ और जनता लैंड प्रमोटर्स कंपनी की 59 एकड़ जमीन पर प्रोजेक्ट डेवलप करने की जिम्मेदारी कंपनी को दी गई। एमजीएफ का आरोप है कि मेसर्स जेएलपीपीएल ने मेगा रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट सेक्टर-94, मोहाली की संपत्तियों के विकास, बिक्री और विपणन से हुए समझौते की शर्तों का उल्लंघन करके धोखा दिया है। आरोप है कि जेएलपीपीएल डेवलप एरिया को बेचने के लिए भी अधिकृत थी। एग्रीमेंट के आधार पर करीब 180 करोड़ रुपये एमजीएफ को देने थे। जेएलपीपीएल की तरफ से उन्हें करीब 24 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया गया। इसके बाद कोई पैसा नहीं दिया गया। एमजीएफ की तरफ से शिकायत में एग्रीमेंट के अनुसार पैसा न देने और फर्जी तरीके से जमीन हड़पने का आरोप लगाया गया। एमजीएफ का आरोप है आरोपियों की वजह से कंपनी को 500 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। कंपनी ने आरोप लगाया कि जेएलपीपीएल की तरफ से जमीन एग्रीमेंट के कागजों में फर्जीवाड़ा किया गया। एमजीएफ का आरोप है कि कंपनी के निदेशक कुलवंत सिंह, परमजीत सिंह व मंजीत कौर शामिल हैं। कंपनी ने इसे लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट के आदेश पर डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed