फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fraud: Aadhar card of someone else, SIM card sold to someone else

धोखाधड़ी: आधार किसी का, सिमकार्ड किसी और को बेचा

Thu, 07 Aug 2025 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Fraud: Aadhar card of someone else, SIM card sold to someone else
अपराध में किया गया प्रयोग, पुलिस के सत्यापन में हुआ खुलासा, साइबर थाने में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


- अयोध्या के युवक ने सड़क किनारे काउंटर लगाने वाले से खरीदा था सिमकार्ड
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम।
जालसाज ने सिम खरीदने वाले युवक के आधार कार्ड से सिमकार्ड एक्टिवेट करके दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। इस सिमकार्ड का आपराधिक गतिविधि में प्रयोग किया गया। पीड़ित को इसकी जानकारी तब हुई, जब सत्यापन के लिए पुलिस उसके घर पहुंची। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना पश्चिम में एफआईआर दर्ज की है।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी अवधेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह गुरुग्राम के पालम विहार क्षेत्र में किराए पर रहता है और एक कंपनी में नौकरी करता है। 28 मार्च को उसने कापसहेड़ा टोल के पास पटरी पर छतरी लगाकर काउंटर पर बैठे पूर्ण चंद्र प्रकाश सोनू से सिम खरीदी थी। कुछ दिन बाद जब उसका मोबाइल खो गया तो उसने सिम जारी नहीं कराई। कुछ दिन पहले उसके घर पुलिस पहुंची तो पता चला कि उसका आधार कार्ड इस्तेमाल कर एक अन्य सिम एक्टिवेट की गई हैं। अवधेश कुमार ने पुलिस को बताया कि सिम लेने के दौरान सोनू ने उसके आधार कार्ड पर दो बार अंगूठा लगवा लिया था। उसे आधार कार्ड का प्रयोग करके धोखाधड़ी से दूसरा सिम एक्टिवेट कर लिया गया है। दुकानदार सोनू ने दूसरा सिम एक्टिवेट करके किसी व्यक्ति को बेच दिया, जो कि आपराधिक गतिविधि में प्रयोग किया गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी सोनू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed