{"_id":"68b1f952419437a41b05d3b6","slug":"four-youths-roaming-around-with-the-intention-of-looting-were-arrested-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65937-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लूटपाट की फिराक में घूम रहे चार युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लूटपाट की फिराक में घूम रहे चार युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों के पास से कट्टा, कारतूस और गाड़ी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अपराध शाखा फर्रुखनगर ने लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुर के सिहारी गांव निवासी आमिर हसन व शकील अहमद, गांव हजारपुर निवासी अकबर अली और धर्मपुर गांव निवासी रोहन त्यागी के रूप में हुई है। आरोपियों से पुलिस ने एक कट्टा, कारतूस, टॉर्च और गाड़ी बरामद की है। टीम की शिकायत पर फर्रुखनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
अपराध शाखा फर्रुखनगर के इंचार्ज उप निरीक्षक मनोज कुमार को सूचना मिली थी कि बिरहेड़ा मोड़ गांव से गुगाना रोड फर्रुखनगर पर चार युवक हथियार के साथ मौजूद हैं और वह लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश में हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह रास्ते में आने-जाने वाले लोगों के साथ हथियार के बल पर लूट करने की कोशिश में थे। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड से पता चला कि आरोपी आमीर हसन पर चोरी करने एक मामला झज्जर में, अकबर पर चोरी करने के चार मामले फरीदाबाद में और रोहन पर चोरी करने के पांच मामले गुरुग्राम में दर्ज हैं।