फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four women lured a young man into the bushes and stole a gold chain from his neck.

Gurugram News: झाड़ियों में बुलाकर चार महिलाओं ने युवक के गले से चोरी की सोने की चेन

Tue, 27 Jan 2026 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Four women lured a young man into the bushes and stole a gold chain from his neck.
लघुशंका करने के लिए झाड़ियों के पास गया था युवक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में लघुशंका करने के लिए गए युवक को झाड़ियों में बुलाकर चार महिलाओं ने उसके गले से सोने की चेन चोरी कर ली। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 26 जनवरी को अज्ञात महिलाओं के खिलाफ धारा 303 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित सुभाष कॉलोनी निवासी प्रिंस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 24 जनवरी को गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज-1 स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी के लिए साक्षात्कार देने आया था। जब वह वापस फरीदाबाद जा रहा था तो खुशबू चौक सेक्टर-42 के पास सूनसान जगह पर वह लघुशंका करने के लिए गया था। इसी दौरान वहां झाड़ियों में चार महिलाएं मौजूद थीं। महिलाओं ने प्रिंस को झाड़ियों में बुलाकर बातों में उलझा लिया और उसके गले से करीब डेढ़ तोला सोने की चेन चोरी कर ली।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई दलविंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ करके महिलाओं के बारे में जानकारी ली जा रही है। जल्द ही महिलाओं को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed