Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four women arrested on charges related to conversion activities

गुरुग्राम में लग रही थी 'धर्मांतरण की पाठशाला': नेपाल, मणिपुर-मिजोरम की महिलाएं गिरफ्तार, निशाने पर थे ये लोग

Sun, 15 Nov 2026 06:24 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Akash Dubey Updated Sun, 15 Nov 2026 06:24 PM IST
सार

पुलिस ने घाटा गांव में धर्मांतरण के आरोप में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। वे पाठशाला में बच्चों को दूसरा धर्म अपनाने की प्रेरणा दे रही थीं। मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Four women arrested on charges related to conversion activities
धर्मांतरण करवाने वालीं चार महिलाएं गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सेक्टर-56 थाने की पुलिस ने धर्मांतरण संबंधी गतिविधियों के आरोप में चार महिलाएं 14 नवंबर को घाटा गांव से गिरफ्तार की हैं। शिकायत व प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी महिलाओं के खिलाफ धर्मांतरण के प्रयास से संबंधित अपराध पाए जाने पर सेक्टर-56 थाने में व्यक्ति का जबरन, धोखे से या प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन संबंधी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से एक सीसीटीवी कैमरा और एक आरोपी महिला सुमन कुमारी से एक मोबाइल बरामद किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

गिरफ्तार की गई आरोपी महिलाओं की पहचान सुमन कुमारी (21) निवासी कोसलपुरी, आजादपुर (दिल्ली), राजकुमारी चाओबा सिंह (36) निवासी विष्णुपुर, मणिपुर (वर्तमान निवासी सेक्टर-86, गुरुग्राम), अशमिता चाहार (35) निवासी नेपाल (वर्तमान निवासी कोटला, दिल्ली) और ललनपुई (31) निवासी आइजोल, मिजोरम (वर्तमान निवासी द्वारका, दिल्ली) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 14 नवंबर को अनुज ने सेक्टर-56 थाने में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के माध्यम से पुलिस को बताया कि घाटा गांव में एसपीआर रोड स्थित सर्विस स्टेशन के पास बनी झुग्गी-झोपड़ियों व कच्चे कमरों में कुछ अज्ञात व्यक्ति व महिलाएं गरीब परिवारों के छोटे बच्चों के लिए निजी पाठशाला संचालित कर रहे हैं। 

विज्ञापन

वे बच्चों को खाने-पीने की वस्तुएं सहित अन्य जरूरी सामान वितरित करने के साथ ही धर्मांतरण संबंधी गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उन महिला व पुरुषों द्वारा पाठशाला संचालित करके और खाने-पीने की वस्तुएं वितरित करके बच्चों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।  

पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने किया खुलासा 
पुलिस द्वारा आरोपी महिलाओं से पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला ललनपुई एक निजी कंपनी में एचआर पद पर कार्य करती है, आरोपी महिला अशमिता चाहार एक अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए स्वयं सेविका के रूप कार्यरत है। आरोपी महिला राजकुमारी चाओबा सिंह एक निजी कंपनी में लीड एनालिस्ट के पद पर कार्यरत है और आरोपी महिला सुमन कुमार ने पिछले वर्ष ही स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और अभी बी.एड. के लिए तैयारी कर रही है। उक्त सभी महिलाएं करीब एक साल से शनिवार के दिन दिल्ली से गुरुग्राम में आकर बच्चों को शिक्षा व खाने-पीने की वस्तुएं देने के नाम पर निजी पाठशाला संचालित करते हुए उन्हें ईसाई धर्म अपनाने की प्रेरणा दे रही थीं। 

घटनास्थल से सीसीटीवी कैमरा व बच्चों के नाम वाला रजिस्टर बरामद किए है। आरोपी महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जिन लोगों के नाम सामने आएंगे, उनको भी गिरफ्तार करके नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। - कपिल अहलावत, एसीपी (सदर), गुरुग्राम। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed