{"_id":"68ffc69e1e2c5b33b50b6d3a","slug":"four-unsafe-towers-of-chintels-paradiso-society-collapse-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-70650-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के चार असुरक्षित टावर टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के चार असुरक्षित टावर टूटे
विज्ञापन
अब डी टावर को तोड़ने का काम चल रहा
टावर डी में हुए हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई थी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के चार असुरक्षित टावरों को तोड़ दिया गया है। इसमें ई, एफ, जी और एच टावरों को तोड़ा गया है। अब डी टावर को तोड़ने का काम चल रहा है, इसी टावर में हादसा हुआ था।
चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के आरडब्ल्यूए के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश हुड्डा ने बताया कि सोसाइटी के असुरक्षित एफ, जी, एच के बाद ई टावर काे तोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि पांचवें डी टावर को तोड़ने का काम शुरू किया जा रहा है। पहले डी टावर में हादसा हुआ था। इसके बाद सोसाइटी के सभी टावरों की जांच कराई गई थी। उन्होंने बताया कि छह असुरक्षित टावरों को पहले तोड़ा जाना है और सभी खाली हैं। अभी ए, बी और सी टावर में लोग रह रहे हैं और मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। डी, ई, एफ, जी, एच व जे टावर को असुरक्षित घोषित किया गया था। टावरों को तोड़ने का काम नोएडा की एडिफिस कंपनी को दिया गया है।
बता दें कि चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के टावर डी में 10 फरवरी 2022 में हुए हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई थी। जांच में डी, ई, एफ, जी, एच व जे को असुरक्षित घोषित किया गया था। बाद में ए, बी, सी टावर अनसेफ घोषित कर दिया गया था। इन तीन टावरों के लोग कोर्ट चले गए हैं। कोर्ट ने स्टे किया हुआ है।