{"_id":"68c457f988c2b3c2d30cf562","slug":"four-thugs-arrested-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-106287-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चार ठग गिरफ्तार, फर्जी अकाउंट और सिम पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चार ठग गिरफ्तार, फर्जी अकाउंट और सिम पकड़े
Fri, 12 Sep 2025 10:57 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Fri, 12 Sep 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर थाना पुलिस ने चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो के खिलाफ नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि दो को पुराने मामलों में आरोपी बनाया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में फरमान खान पुत्र जावेद निवासी बुबलहेड़ी थाना पिनंगवा और वारिस पुत्र शौकत निवासी बिलावट पट्टी साकरस थाना फिरोजपुर झिरका शामिल हैं। इनके पास से कई फर्जी एटीएम कार्ड्स पीएनबी, एसबीआई, एक्सिस बैंक), पासबुक और मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें संदिग्ध ट्रांजेक्शन के वॉयस नोट्स और स्क्रीनशॉट्स मिले। जुनैद पुत्र उमरदीन निवासी लुहिंगा कला थाना पुन्हाना को पुराने केस नंबर 135 में गिरफ्तार किया गया। चौथा आरोपी मुशर्रफ पुत्र इकबाल निवासी बीचोर थाना बीचोर है, जिसके खिलाफ नया केस नंबर 192 दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि ये अपराधी साइबर फ्रॉड नेटवर्क का हिस्सा हैं, जो कमीशन लेकर ठगों को फर्जी अकाउंट्स उपलब्ध कराते थे।