फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four RCC roads will be built at a cost of one crore

Gurugram News: एक करोड़ की लागत से बनेंगे चार आरसीसी रोड

Fri, 22 Sep 2023 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Four RCC roads will be built at a cost of one crore
सोहना विधायक व नगर परिषद की चेयरपर्सन ने किया निर्माण कार्य का उद्धाटन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। वार्ड-20 गांव सांप की नगली में लगभग एक करोड़ की लागत से चार आरसीसी रोड बनाए जाएंगे। बृहस्पतिवार को सोहना के विधायक कंवर संजय सिंह और नगर परिषद सोहना की चेयरपर्सन अंजू देवी ने संयुक्त रूप से आरसीसी रोड के निर्माण का उद्धाटन किया। इस अवसर पर अन्य पार्षद भी मौजूद रहे।

विधायक ने कहा कि सोहना नगर परिषद में विकास कार्यों में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी। फाइनेंस कमेटी और अप्रूवल कमेटी के सामंजस्य, पार्षदों के साथ मिलकर सभी वार्डाें में एक समान विकास कार्य कराए जाएंगे। सभी वार्डों में नालियां, सड़कें, बिजली व स्वास्थ्य संबंधित मूल सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। चेयरपर्सन अंजू देवी ने कहा कि सांप की नंगली वार्ड-20 में चार आरसीसी रोड बनाने पर लगभग एक करोड़ रुपये की लागत आएगी। बृहस्पतिवार को जिस रोड का शिलान्यास किया है, इसको बनाने में 46 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। आरसीसी रोड में यदि कोई भी ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री में घटिया सामग्री प्रयोग की गई तो उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed