फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four people, including a child, injured in separate road accidents

Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में बच्चे सहित चार घायल

Sat, 04 Apr 2026 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Four people, including a child, injured in separate road accidents
-सेक्टर-37, सेक्टर-5, बिलासपुर व डीएलएफ फेज-1 थाना में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों के परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-37, सेक्टर-5, बिलासपुर व डीएलएफ फेज-1 थाने में सड़क हादसे संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। संबंधित थानों की पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।
बिलासपुर थाना क्षेत्र में 29 मार्च को ऑटो पलटने से 11 वर्षीय बच्चा घायल हो गया। बिनाैला गांव स्थित निजी कंपनी में काम करने वाले बिल्ला ने 2 अप्रैल को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 मार्च को उसकी पत्नी कैलाश रानी व बेटा देव कुमार ऑटो में बैठकर स्कूल जा रहे थे। चालक के तेज व लापरवाही से चलाने पर ऑटो हनुमान मंदिर के पास पलट गया और बच्चे के सिर, टांग व छाती गंभीर चोटें लगी हैं। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल अजय कुमार ने बताया कि ऑटो के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की गई है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सेक्टर-5 थाना में दी शिकायत में अशोक विहार फेज-3 निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह 30 मार्च को सुबह करीब 7 बजे साइकिल से शीतला माता मंदिर आया था। मंदिर के गेट के पास पहुंचा तो एक ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक का टायर उसके पैर पर चढ़ गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। घायल को उपचार के लिए सेक्टर-15 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल रोहित कुमार ने बताया कि 2 अप्रैल को शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तीसरे मामले में सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में 31 मार्च की रात करीब 10 बजे द्वारका एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार व सिकंदरपुर बढ़ा निवासी आलोक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक के भाई अंकित ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जांच अधिकारी एएसआई निशांत कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक के मालिक को नोटिस भेजकर चालक को पेश करने के लिए कहा गया है।

चौथे मामले में सेक्टर-28 निवासी रोहित ने बताया कि वह 28 मार्च की शाम को करीब 7 बजे डीएलएफ फेज-1 मेट्रो स्टेशन के पास वन-वे सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल राज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed