{"_id":"6679d120e965a8711403fd6a","slug":"four-miscreants-arrested-with-foreign-weapons-on-remand-for-five-days-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-33513-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: विदेशी हथियारों के साथ चार बदमाश गिरफ्तार, पांच दिन की रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: विदेशी हथियारों के साथ चार बदमाश गिरफ्तार, पांच दिन की रिमांड पर
विज्ञापन
कार लूटने की फिराक में थे आरोपी , 6 ऑटोमेटिक पिस्टल, 5 मैग्जीन, 102 कारतूस, 1 कार , 2 मोबाइल फोन बरामद
कार लूटने के बाद किसी बड़ी आपराधिक वारदात को देना था अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सीआईए 39 की टीम ने चार बदमाशों को विदेशी हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से बड़ी संख्या में अवैध हथियारों मिले हैं। आरोपी किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे। पुलिस टीम ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया है। इस दौरान पूरे मामले का खुलासा करेगी।
सीआईए 39 प्रभारी इंस्पेक्टर विश्व गौरव ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार में कुछ बदमाश घूम रहे हैं। उनके पास बड़ी संख्या में अवैध हथियार हैं। वह किसी गाड़ी को लूटने की फिराक में हैं। जिसके बाद वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं। जिसके बाद उनकी टीम ने तत्परता पूर्वक छापेमारी करके राजकीय कॉलेज सेक्टर-9, गुरुग्राम के पास से एक कार में सवार 4 बदमाशों को अवैध हथियारों सहित काबू किया।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान दीपक (25) निवासी गांव बारियावास थाना कसोला, जिला रेवाड़ी, नगेन्द्र सिंह नीमवाल (30) निवासी नई बस्ती सेक्टर-8, गुरुग्राम, धर्मेन्द्र (31) निवासी गांव रामपुर आटा, थाना रोजका मेव, जिला नूंह और साहिल (21) निवासी जैकमपुरा, जिला गुरुग्राम के रूप में की है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 6 अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल, 5 मैग्जीन, 102 कारतूस, 1 कार व 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सेक्टर 9 थाने में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट की योजना बनाने व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
आरोपियों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि इनके कब्जे से बरामद हथियार व कार इन्हें इनके एक अन्य साथी द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। ये गुरुग्राम में हथियार के बल पर एक कार को लूटने की फिराक में थे। लूटी गई कार प्रयोग करके इन्होंने लूट की किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना था, परंतु उससे पहले ही पुलिस ने इन्हें हथियारों सहित पकड़ लिया।
दो पर पहले से दर्ज है लूट का मामला
पुलिस टीम को छानबीन के दौरान पता चला है कि आरोपी धर्मेन्द्र व दीपक के खिलाफ लूट के संबंध में गुरुग्राम में अलग-अलग थाने में पहले भी अभियोग अंकित है। जेल में रहने के दौरान उनकी आपस में दोस्ती हुई थी।
कहां से आये विदेशी हथियार, पूछताछ करेगी पुलिस
सीआईए पुलिस की टीम ने आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। जो हथियार इनके पास बरामद हुए हैं वह हथियार आम बदमाशों के पास नहीं होते हैं। ऐसे में पुलिस को यह पता लगाना बड़ी चुनौती है कि वह हथियार इनके पास कहां से आए। बदमाशों की ओर से कौन सी बड़ी वारदात को अंजाम दिया जाना था।