फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four lakhs were cheated from a woman by giving her a task

Gurugram News: ऑनलाइन टास्क देकर महिला से चार लाख ठगे

Fri, 22 Sep 2023 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Four lakhs were cheated from a woman by giving her a task
होटल की रिव्यू करने का दिया गया था काम
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर थाना ईस्ट क्षेत्र में साइबर ठगों ने महिला को ऑनलाइन टास्क देकर चार लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता को ऑनलाइन होटल की रिव्यू करने का काम दिया था और उसे टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। साइबर ईस्ट थाना पुलिस आईटी एक्ट व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।





पुलिस के अनुसार शिकायत में डीएलएफ की चारू शर्मा ने कहा कि उन्हें एक महिला का फोन आया था जिसने उन्हें ऑनलाइन कार्य करने की बात कही। महिला ने उन्हें व्हाट्सएप पर टेलीग्राम का एक लिंक भेजा। इस लिंक के जरिए उन्हें एक ग्रुप में जोड़कर ऑनलाइन टास्क दिया जाने लगा। टास्क के तहत उन्हें होटल का रिव्यू गूगल मैप पर करना था। इसके बदले उसे पैसे मिलने थे। पहले दो से तीन टास्क का उसे भुगतान किया गया। बाद में उनसे बहाना बनाकर टास्क में गड़बड़ी करने की बात कही गई और रुपये दोबारा भेजने की बात कही। इस तरह महिला से कई बार बार में उनसे करीब चार लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed