{"_id":"65219305ff9f2c23400c6544","slug":"four-killed-in-road-accident-on-kmp-gurgaon-news-c-1-1-noi1175-991752-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: केएमपी पर सड़क हादसे में चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: केएमपी पर सड़क हादसे में चार की मौत
विज्ञापन
पांच वाहन क्षतिग्रस्त, दो घंटे तक लगा रहा जाम, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस वे पर थाना रोज का मेव सीमा में शनिवार सुबह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक अनियंत्रित वाहन फ्लाईओवर में जा फंसा, जिसका आधा हिस्सा मार्ग पर था, जिसमें चार अन्य वाहन उलझ गए, इनमें एक पुलिस वाहन भी शामिल था। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की कई टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान जाम की स्थिति बन गई। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। सभी के शवों का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय व राहगीरों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह 5:30 बजे के करीब खोड़ बसी फ्लाईओवर के ढलान के समीप एक वाहन खराब होने के कारण मार्ग पर खड़ा था, इसी दौरान मानेसर की ओर से मिक्सर प्लांट का ट्राला आया जो सामने खड़ी खराब गाड़ी को चपेट में लेते हुए अनियंत्रित होकर फ्लाई ओवर के बीच में जा फंसा। इसका एक हिस्सा टूटकर मार्ग के दूसरी तरफ जा गिरा। इसी दौरान दूसरी साइड में पलवल की ओर से आ रहे दो ट्रक भी चपेट में आ गए, जो सड़क के नीचे खाई में जा गिरे। इन दोनों ट्रकों में सीमेंट और प्लास्टिक पानी की टंकियां आदि सामान भरा था। हादसा होते ही सीमेंट और पानी टंकियां चारों तरफ फैल गईं। मौके पर पुलिस और मार्ग पेट्रोलिंग वाहन भी पहुंचे थे, जो एक अन्य वाहन की चपेट में आने के कारण क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने स्थिति को नियंत्रण में लिया।इस दौरान मार्ग के दोनों ओर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सभी मृतकों को नूंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया, जिनकी पहचान उदय चंद निवासी गुरुग्राम, प्रेम व महेंद्र निवासी उदयपुर जिला अलवर, सुनील निवासी रिसोनि थाना अलीगढ़ के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मार्ग पर पहाड़ के साथ एक ढलान है और घुमावदार मोड़ है। सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं यहीं पर होती हैं। मानेसर की ओर से आने वाले वाहन चालक अक्सर नियंत्रण खो बैठते हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि यहां पर पुलिस बेरिकेडिंग के साथ-साथ साफ तौर पर सांकेतिक बोर्ड भी लगे होने चाहिए।
फोटो:-हादसे के दौरान फ्लाई ओवर में अटका एक वाहन व मार्ग पर वाहनों की लगी कतार