फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four government schools got PMShri school status

Gurugram News: चार सरकारी स्कूलों को मिला पीएमश्री स्कूल का दर्जा

Thu, 14 Mar 2024 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Four government schools got PMShri school status
जिले में अब कुल आठ पीएमश्री स्कूल, विद्यार्थी बेहतर सुविधाओं के साथ शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं देने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने पीएमश्री स्कूल योजना के दूसरे चरण में हरियाणा के 111 स्कूलों को शामिल किया है। गुरुग्राम के चार सरकारी स्कूलों को पीएमश्री स्कूल का दर्जा मिला है। जिले में अब आठ पीएमश्री स्कूल होंगे, जिनमें विद्यार्थी बेहतर सुविधाओं के साथ शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।
समग्र शिक्षा गुरुग्राम से सहायक परियोजना समन्वयक सत्यनारायण यादव ने बताया कि पीएमश्री योजना के दूसरे चरण में जिले के गुरुग्राम खंड के राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सेक्टर-4/7, फर्रुखनगर खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भांगरोला, पटौदी खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भोड़ाकलां और सोहना खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दोहला को पीएमश्री स्कूल का दर्जा मिला है। उन्हाेंने बताया कि पीएमश्री स्कूल का दर्जा मिलने के उपरांत अब इन स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होगी। नए सत्र में 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं सीबीएसई बोर्ड के माध्यम से आयोजित होंगी।
विज्ञापन


पहले चरण में इन स्कूलों को मिला था दर्जा
पीएमश्री स्कूल योजना के पहले चरण में गुरुग्राम खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चकरपुर, सोहना खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घामडोज अलीपुर, पटौदी खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शेरपुर और फर्रुखनगर खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कारोला को पीएमश्री स्कूल का दर्जा मिला था। पीएमश्री स्कूलों की बोर्ड परीक्षाएं सीबीएसई बोर्ड के माध्यम से आयोजित कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में बढ़ेंगे संसाधन
पीएमश्री दर्जा मिलने के बाद सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाओं के साथ शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिलता है। इन स्कूलों में नई शिक्षा नीति के तहत खेल-खेल में पढ़ाई, स्मार्ट कक्षा रूम, आधुनिक कंप्यूटर लैब व साइंस लैब जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं हैं। विद्यार्थियों के बैठने के लिए सभी कक्षाओं में बैंच व डेस्क उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं पीएमश्री स्कूलों की अपनी वेबसाइट भी बनाई जा रही है, जिसमें स्कूल संबंधी पूरी जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed