फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   four dead as uncontrolled Truck overturns on vehicle in Pataudi of Gurugram

Gurugram: पटौदी में अनियंत्रित होकर गाड़ी पर पलटा ट्रक, चार लोगों की मौत, एक गंभीर

Tue, 16 Aug 2022 08:43 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, पटौदी (गुरुग्राम)
अमर उजाला ब्यूरो, पटौदी (गुरुग्राम) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 16 Aug 2022 08:43 PM IST
सार

मृतकों की पहचान कुमार पुजीत, आदर्श कुमार, मुस्कान तिवारी और गाड़ी चालक दीपक के रूप में हुई, जबकि प्रेरणा सुल्तानिया गंभीर रूप में घायल है। मृतकों में से तीन नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। हादसे में एक युवक को मामूली चोट आई है।

विज्ञापन
four dead as uncontrolled Truck overturns on vehicle in Pataudi of Gurugram
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 15 अगस्त की रात सिधरावली कट के नजदीक एक ट्रक अनियंत्रित होकर गाड़ी पर पलट गया, जिससे गाड़ी चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान कुमार पुजीत, आदर्श कुमार, मुस्कान तिवारी और गाड़ी चालक दीपक के रूप में हुई, जबकि प्रेरणा सुल्तानिया गंभीर रूप में घायल है। सभी उदयपुर से लौट रहे थे। मृतकों में से तीन नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। हादसे में एक युवक को मामूली चोट आई है। उसकी शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से पंजाब के पटियाला जिला अंतर्गत आनंद नगर निवासी जसनूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नोएडा की एडोब कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पिछले दिनों वह और उसके चार साथियों ने स्वतंत्रता दिवस पर उदयपुर घूमने की योजना बनाई थी। 13 अगस्त को मेरठ निवासी आदर्श कुमार, सत्येंद्र कुमार, कोलकाता निवासी मुस्कान तिवारी व प्रेरणा सुल्तानिया तथा बेंगलुरु निवासी कुमार पुजीत के साथ वह उदयपुर के लिए निकला। इसके लिए उन लोगों ने स्थानीय टूर एंड ट्रैवल कंपनी से इनोवा गाड़ी बुक की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जसनूर के मुताबिक, कार यूपी के बाराबंकी जिला अंतर्गत गाजीपुर गांव निवासी दीपक चला रहा था। उदयपुर से लौटने के दौरान 15 अगस्त की रात करीब एक बजे सिधरावली कट के नजदीक दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी गाड़ी से टकरा गया। जोरदार टक्कर के बाद ट्रक गाड़ी पर ही पलट गया। ट्रक के पिछले हिस्से के नीचे गाड़ी में सवार सभी लोग दब गए।

ट्रक चालक फरार, यातायात व्यवस्था प्रभावित

अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए दिल्ली-जयपुर हाईवे पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा की मदद से ट्रक को उठवाकर गाड़ी में दबे सभी लोगों को सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक जांच के बाद ही डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया। ट्रक के नंबर के आधार पर पुलिस उसके चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed