फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four daughters of Gurugram made name in UPSC exam

Gurugram News: यूपीएससी की परीक्षा में गुरुग्राम की चार बेटियों ने किया नाम रोशन

Wed, 17 Apr 2024 04:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Four daughters of Gurugram made name in UPSC exam
रूहानी ने ऑल इंडिया में पांचवीं रैंक हासिल करके जिले का मान बढ़ाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन में गुरुग्राम की चार बेटियों ने जिले का नाम रोशन किया है। परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद चारों बेटियों के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिवार वालों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। परिवार वालों को बेटियों की सफलता पर गर्व हुआ। जिले में चार बेटियों द्वारा यूपीएससी की परीक्षा पास करने पर लोगों को लड़कियों को पढ़ाने की प्रेरणा मिली है।
----

रूहानी ने पांचवीं रैंक हासिल की
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन के परिणाम में गुरुग्राम की रूहानी ने ऑल इंडिया पांचवीं रैंक हासिल की है। शहर में पुलिस लाइन क्षेत्र निवासी रूहानी ने शहर के एक निजी स्कूल से 12वीं कक्षा तक पढ़ाई गुरुग्राम से ही की है। रूहानी के पांचवीं रैंक हासिल करने पर परिवार में खुशी का माहौल रहा। रिश्तेदारों व आस-पड़ोस के लोगों ने परिवार को बधाई दी।
विज्ञापन

रूहानी ने वर्ष-2017 में सेंट स्टीफंस, दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और वर्ष-2019 में इग्नू से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद वो भारतीय अर्थशास्त्र सेवा में शामिल हुईं और तीन साल तक काम किया। वे दो साल तक नीति आयोग में तैनात रहीं और बाद में भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हो गईं। नवंबर-2023 से हैदराबाद में वे प्रशिक्षण ले रही हैं। पिता सुरेश और माता नीलम दोनों ही राजकीय स्कूल में अध्यापक के पद नियुक्त हैं। वहीं, एक छोटा भाई निजी कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्रख्या ने 584वीं रैंक प्राप्त की
अपराध शाखा पालम विहार गुरुग्राम में तैनात सहायक उप-निरीक्षक रामबीर की बेटी प्रख्या ने यूपीएससी की परीक्षा में 584वीं रैंक हासिल हासिल की है। प्रख्या ने दिल्ली के ढासा स्थित निजी स्कूल से 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की। वहीं, नेकीराम कॉलेज रोहतक से बीएससी व बीएड की पढ़ाई की। प्रख्या ने दूसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की है।
पिता रामबीर ने बताया कि उनकी बेटी की शुरू से ही पढ़ाई में तेज रही है और अच्छे अंकों से परीक्षाएं पास की है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी गृहिणी है। उनकी एक बेटी कॉलेज में पढ़ाई, एक बेटी 12वीं कक्षा में और बेटा 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। बेटी ने यूपीएससी में 584वीं रैंक प्राप्त करके परिवार का नाम रोशन किया है।
----
दिव्या ने 665वीं रैंक हासिल की
गुरुग्राम पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त बलराज यादव की बेटी दिव्या ने यूपीएससी की परीक्षा में 665वीं रैंक हासिल की है। दिव्या ने पहली से नौवीं कक्षा की पढ़ाई मुंबई के एक निजी स्कूल से की थी। वहीं 10वीं से 12वीं कक्षा की पढ़ाई करनाल के दयाल पब्लिक स्कूल से की। दिल्ली श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बी.काॅम की। वहीं, अब दिल्ली एक कॉलेज से एम.कॉम की पढ़ाई कर रही हैं।
दिव्या की माता गृहिणी है और उनकी दो बहने भी पढ़ाई कर रही हैं। दिव्या के पिता बलराज यादव ने बताया कि उनकी बेटी ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने सेल्फ स्टडी को लेकर फोकस किया। पढ़ाई को लेकर उनकी बेटी शुरू ही काफी मेहनती रही है, जिसकी बदौलत उसने परीक्षा पास की है।


सुमन यादव ने यूपीएससी परीक्षा में 170वीं रैंक हासिल कर गांव का नाम किया रोशन

गुरुग्राम। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन का परिणाम जारी किया है। गुरुग्राम के सराय अलावर्दी निवासी सुमन यादव ने 170वीं रैंक हासिल की है। सुमन यादव ने दूसरे ही प्रयास में परीक्षा पास की है। इससे पहले वर्ष भी उन्होंने परीक्षा दी थी। अब पिछले तीन वर्षों से वे तैयारी कर रही थीं। यूपीएससी परीक्षा पास करने पर सुमन यादव को उनके परिवार वालों, रिश्तेदारों व आसपास के लोगों ने बधाई दी।

सुमन यादव ने पहली से 10वीं कक्षा की पढ़ाई सुचेता मेमोरियल पब्लिक स्कूल से और 11वीं व 12वीं कक्षा तक पढ़ाई जमालपुर गांव स्थित सूरज स्कूल से की थी। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी करने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू की। सुमन के पिता बलवान सिंह यादव रिटेल सेक्टर में कार्यरत हैं और माता गृहिणी है। उनका एक भाई कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। सुमन यादव ने बताया कि उनकी इस सफलता में परिवार का पूरा सहयोग है। उनकी दादी ने पढ़ाई करके अच्छे पद हासिल करने के लिए प्रेरित किया। पिता बलवान सिंह यादव ने बताया कि उनकी बेटी की दिन-रात की गई मेहनत रंग लाई है। परिणाम आने के बाद पूरे गांव में खुशी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed