फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four candidates spent more than Rs 40 lakh in elections, notice will be issued

Gurugram News: चुनाव में चार उम्मीदवारों ने खर्च किया 40 लाख से अधिक, जारी होगा नोटिस

Tue, 05 Nov 2024 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Four candidates spent more than Rs 40 lakh in elections, notice will be issued
चुनाव व्यय पर्यवेक्षक कुंदन यादव ने किया खर्च रजिस्टर का आकलन
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुड़गांव और सोहना विधानसभा क्षेत्र के चुनाव व्यय पर्यवेक्षक कुंदन यादव ने मंगलवार को विश्रामगृह के सभागार में विधानसभा चुनाव के दौरान एक-एक उम्मीदवार की ओर से किए गए खर्चों का आकलन किया। इस दौरान गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस मोहित ग्रोवर व भाजपा मुकेश शर्मा के साथ निर्दलीय उम्मीदवार नवीन गोयल व सोहना से भाजपा उम्मीदवार तेजपाल तंवर की ओर से 40 लाख रुपये से अधिक खर्च करने की जानकारी मिली है। इसको लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। बता दें कि निर्वाचन आयोग की ओर से सोमवार व मंगलवार को दो विधानसभा के उम्मीदवार का चुनाव खर्च तय सीमा का आकलन किया गया ।
विश्रामगृह सभागार में आयोजित इस बैठक में चुनाव व्यय पर्यवेक्षक ने गुड़गांव और सोहना के उम्मीदवार द्वारा किए गए चुनाव खर्च का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवार अपने खर्च रजिस्टर और चुनाव व्यय टीम के पास रखे गए उनके शैडो रजिस्टर से मिलान कर लें। इसमें किसी प्रकार की कोई आपत्ति है तो उसके लिए उचित प्रमाण देकर उसका निवारण करवा लें। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव के लिए 40 लाख रुपये की खर्च सीमा तय की हुई है।
विज्ञापन



बैठक में उम्मीदवारों द्वारा चुनावी रैली, कार्यालय खर्च, प्रचार-प्रसार, जलपान, भोजन, रोड शो, वाहन आदि के खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। चुनाव व्यय पर्यवेक्षक ने उम्मीदवारों व उनके चुनावी एजेंटों को बताया कि किस प्रकार से उन्हें अपने दस्तावेज तैयार करने हैं, जिससे कि भविष्य में उन्हें कोई और फॉर्म आदि जमा ना करवाने पड़े। उन्होंने कहा कि चुनाव खर्च के लिए सभी बिल, फार्म व रजिस्टर में प्रविष्टि सही दर्ज होनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की त्रुटि ना हो। इस अवसर पर सोहना के एसडीएम होशियार सिंह, ईटीओ जगदीप गुलिया, ईटीओ प्रतीक राठी इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चुनाव के दौरान जेजेपी उम्मीदवार ने की थी शिकायत

गुड़गांव विधानसभा से जेजेपी के उम्मीदवार अशोक जांगड़ा ने इस बात को लेकर पत्रकार वार्ता भी की थी। उन्होंने ने आयोग से उम्मीदवारों की ओर से अधिक खर्च किए जाने की शिकायत की थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed