फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four arrested including Asha worker who conducted fetal sex test

Gurugram News: भ्रूण लिंग जांच कराने वाली आशा वर्कर सहित चार गिरफ्तार

Wed, 31 Jan 2024 03:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Four arrested including Asha worker who conducted fetal sex test
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिल्ली के सरिता विहार में की छापेमारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार देर शाम दिल्ली के सरिता विहार स्थित वालिया मैटरनिटी सेंटर पर छापेमारी कर भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। स्थानीय पुलिस की मदद से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की मदद से पुलिस ने सेंटर संचालक और जांच करने वाली डॉक्टर के अलावा पूरे प्रकरण को अंजाम देने वाली दिल्ली मदनपुर की आशा वर्कर को गिरफ्तार किया है।
सिविल सर्जन वीरेंद्र यादव को गुप्त सूचना मिली थी कि अनिता नाम की आशा वर्कर स्थानीय महिलाओं को भ्रूण लिंग जांच के लिए दिल्ली ले जाती है। आरोपी गर्भस्थ शिशु की लिंग जांच के लिए गर्भवतियों से 25000 से 30000 रुपये तक ऐंठ रही है। सूचना की जांच के लिए जिला सिविल सर्जन ने डॉ. प्रदीप, डॉ. हरीश, डॉ. रवि और सहायक सुभाष शर्मा की टीम गठित की। टीम ने एक गर्भवती महिला माधुरी को नकली ग्राहक बनाकर आरोपी आशा वर्कर अनिता से संपर्क करने की सलाह दी। मुलाकात के बाद अनीता ने 25000 हजार रुपये में लिंग जांच करवाने की सहमति जताई।
विज्ञापन

आशा वर्कर गर्भवती महिला को अपने साथ वालिया मैटरनिटी सेंटर पर ले गई। वहां डॉ. नीलम वालिया ने गर्भवती का अल्ट्रासाउंड बगैर किसी कागजी कार्यवाही के अंजाम दिया। इस दौरान गुरुग्राम और सरिता विहार की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिलकर सेंटर पर रेड की। यहां डॉ. नीलम वालिया, उसके पति दुष्यंत वालिया, उनका बेटा रावल वालिया और आशा वर्कर अनीता को टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मौके पर गर्भवती से लिए गए रुपये भी बरामद किए। इसके अलावा महिला की अल्ट्रासाउंड जांच से पहले अनिवार्य फॉर्म-एफ नहीं भरवाया। साथ ही अन्य दस्तावेज भी नहीं मिले। इसके अलावा महिला के अल्ट्रासाउंड के दौरान की सीसीटीवी फुटेज भी नहीं मिली। सेंटर संचालक और डॉ. नीलम वालिया के पति दुष्यंत वालिया ने टीम को बताया कि बीते एक सप्ताह से सीसीटीवी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को आरोपी आशा वर्कर अनीता और डॉक्टर नीलम वालिया से दस-दस हजार रुपये मौके पर ही बरामद हुए। साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन को मौके पर सील कर दिया। दिल्ली सरिता विहार एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला स्वास्थ्य विभाग का पूरा सहयोग कर मामले को अंजाम देने में मदद की। इस दौरान चारों आरोपियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed