फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   foundation stone of Gurugram Metro was laid by Union Minister Manohar Lal and CM Saini

गुरुग्राम को बड़ी सौगात: मेट्रो का हुआ भूमि पूजन, सीएम सैनी बोले- ये परियोजना शहर की नई पहचान बनेगी

Fri, 05 Sep 2025 03:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 05 Sep 2025 03:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम मेट्रो के भूमि पूजन को ऐतिहासिक बताते हुए इसे शहर की आर्थिक प्रगति, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं से जोड़ा है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी शामिल रहे।

विज्ञापन
foundation stone of Gurugram Metro was laid by Union Minister Manohar Lal and CM Saini
गुरुग्राम मेट्रो का भूमि पूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम को आज एक बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के पहले चरण का भूमि पूजन किया है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-नौ तक मेट्रो का निर्माण 1277 करोड़ से होगा।

विज्ञापन


गुरुग्राम मेट्रो के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए गर्व और गौरव का दिन है। आज शिक्षक दिवस के अवसर पर मेट्रो रेल परियोजना का भूमि पूजन हम सब के लिए गर्व की बात है। तेजी से बढ़ते हुए शहर को एक आधुनिक और सशक्त परिवहन की आवश्यकता थी। 
विज्ञापन


आगे कहा कि मेट्रो रेल का यह सपना केवल ईंट पत्थर का प्रोजेक्ट नहीं बल्कि यह हमारे शहर की आर्थिक प्रगति, पर्यावरण की सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं से जुड़ा संकल्प है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया। गुरुग्रामवासियों को मेट्रो के आने से जाम और प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। मेट्रो के लाभ हर आम नागरिक की जिंदगी में महसूस होंगे। यह परियोजना गुरुग्राम की नई पहचान बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परियोजना के तहत रेजांगला चौक से द्वारका सेक्टर 21, सेक्टर 56 से पंचगांव और मेट्रो कॉरिडोर जो दिल्ली से करनाल, दिल्ली से नीमराणा, गुरुग्राम से फरीदाबाद और नोएडा तक शामिल मेट्रो है। सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 11 वर्षों में देश को नई गति देने का काम किया है। गुरुग्राम के विकास के लिए निरंतर बजट में भी प्रावधान किए गए हैं। 2014 से अब तक गुरुग्राम विधानसभा में 1 हज़ार 909 करोड़ रुपए खर्च करने का काम किया है। पूरे हरियाणा में संतुलित विकास का हमारी सरकार का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed