फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Foundation stone laid for Model Project Road in Sector-5

Gurugram News: सेक्टर-5 में मॉडल प्रोजेक्ट रोड का किया शिलान्यास

Thu, 06 Nov 2025 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for Model Project Road in Sector-5
गुरुग्राम। विधायक मुकेश शर्मा ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-5 स्थित चिंतपूर्णी माता मंदिर से लेबर चौक तक बनने वाली मॉडल प्रोजेक्ट रोड का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए सेक्टर-5, वार्ड-35 के लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर खुशी एवं उत्साह प्रकट किया।विधायक ने कहा कि यह नई सड़क क्षेत्रवासियों के लिए सुरक्षित, सुंदर और सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चित करेगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से सेक्टर-5 के सौंदर्य, यातायात व्यवस्था और जनसुविधा में उल्लेखनीय सुधार होगा। शिलान्यास के उपरांत विधायक ने सेक्टर-5 के विभिन्न पार्कों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने पार्कों की सफाई व्यवस्था, लाइटिंग और हरियाली को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं आरडब्ल्यूए सदस्यों से बातचीत कर उनके सुझावों और समस्याओं को विस्तार से सुना। उन्होंने कहा कि उनका निरंतर प्रयास है कि गुरुग्राम के हर सेक्टर का प्रत्येक पार्क स्वच्छ, हरित और परिवारों के लिए सुविधाजनक स्थल बने। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed