फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Former MP Raj Babbar discussed over tea in Sadar Bazaar

Gurugram News: पूर्व सांसद राज बब्बर ने सदर बाजार में की चाय पर चर्चा

Wed, 29 Oct 2025 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Former MP Raj Babbar discussed over tea in Sadar Bazaar
गुरुग्राम। पूर्व सांसद राज बब्बर सदर बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ चाय पर चर्चा की। चाय की चुस्की के बीच राज बब्बर ने गुरुग्राम से अपने पुराने रिश्ते और शहर की मौजूदा स्थिति पर बातचीत की।
विज्ञापन

चर्चा के दौरान राज बब्बर ने कहा कि गुरुग्राम उनके लिए नया नहीं है, यहां उनका हमेशा आना-जाना रहा है और लोगों से आत्मीयता का रिश्ता बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सदर बाजार शहर का मुख्य व्यापारिक केंद्र है, जहां छोटा-बड़ा दुकानदार अपनी मेहनत से रोजगार चला रहा है। राज बब्बर ने बाजार के व्यापारियों की एकजुटता और आपसी सहयोग की भावना की सराहना की। लोगों ने राज बब्बर के सामने शहर की बदहाल सड़कों, टूटी ग्रिल, गंदगी और सार्वजनिक शौचालयों की खराब स्थिति की शिकायत रखी। इस पर उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है सरकार को गुरुग्राम के विकास में कोई दिलचस्पी नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed