फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Former Air Force officer attacked with an iron rod in a parking dispute in Gurugram

गुरुग्राम: 'ऑपरेशन सफेद सागर' का हिस्सा रहे पूर्व वायुसेना अधिकारी पर हमला, लोहे की रॉड से मारा; क्या है मामला

Mon, 14 Sep 2026 08:54 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 14 Sep 2026 08:54 AM IST
सार

सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन अमित कुमार गुप्ता पर पर जानलेवा हमला किया गया है। यह घटना 10 सितंबर की रात सेक्टर-58 स्थित मैग्नम ग्लोबल पार्क में हुई। बता दें कि गुप्ता कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का हिस्सा रहे थे। 

विज्ञापन
Former Air Force officer attacked with an iron rod in a parking dispute in Gurugram
पूर्व वायुसेना अधिकार पर हमला - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन अमित कुमार गुप्ता पर गुरुग्राम में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला किया गया है। उन पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। उनकी कोहनी में फ्रैक्चर हुआ, जिसके लिए अस्पताल में ऑपरेशन करना पड़ा।

विज्ञापन

गुप्ता कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का हिस्सा रहे थे। यह घटना 10 सितंबर की रात सेक्टर-58 स्थित मैग्नम ग्लोबल पार्क में हुई। गुप्ता परिवार के साथ गोंजो रेस्टोरेंट में डिनर करने गए थे। उन्होंने परिवार को रेस्टोरेंट के बाहर उतारा और कार पार्क करने की जगह ढूंढ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पार्किंग कर्मचारियों ने उन्हें कई जगहों पर भेजा और फिर कार पार्क करने से इनकार कर दिया। जब गुप्ता कार पीछे कर रहे थे, तभी एक पार्किंग कर्मचारी ने उनकी कार के शीशे पर वार किया। विरोध करने पर कर्मचारी ने लोहे की रॉड से उनके हाथ और सिर पर दो बार हमला किया। इससे उनके सिर से खून बहने लगा। गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन

मदद में देरी और बचाव
शिकायतकर्ता का आरोप है कि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और अन्य कर्मचारियों ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की। उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दी, लेकिन करीब आधे घंटे तक कोई मदद नहीं पहुंची। बाद में रेस्टोरेंट के एक शेफ ने बीच-बचाव कर गुप्ता की जान बचाई। घायल अवस्था में उन्हें एंबुलेंस से निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी कोहनी की हड्डी को प्लेट के जरिये जोड़ने के लिए सर्जरी की गई।

पुलिस कार्रवाई और मेडिकल रिपोर्ट पर सवाल
गुप्ता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने की भी मांग की है। गुप्ता ने अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि रिपोर्ट में उनकी चोटों का सही उल्लेख नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed