फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Forest employees staged a protest at the office of the Minister of State in Sohna.

Gurugram News: सोहना में वन कर्मचारियों ने राज्यमंत्री के कार्यालय पर दिया धरना

Wed, 24 Jul 2024 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Forest employees staged a protest at the office of the Minister of State in Sohna.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोहना। सोहना कस्बे में वन कर्मचारियों ने अपनी प्रस्तावित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उक्त प्रदर्शन राज्य स्तरीय था। प्रदर्शनकारियों ने वन व पर्यावरण राज्य मंत्री संजय सिंह के कार्यालय के बाहर टेंट लगाकर धरना भी दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा धरना जारी रहेगा। राज्यमंत्री के कार्यालय के बाहर धरना दिए जाने की भनक पाकर प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। पुलिस प्रशासन ने आनन फानन में कार्यालय के बाहर पुलिस के जवान तैनात कर दिए है।


मंगलवार को कस्बे की अनाज मंडी में स्थित वन व पर्यावरण मंत्री संजय सिंह के कार्यालय के सामने हरियाणा वन विभाग मजदूर यूनियन के तत्वावधान में वन कर्मचारियों ने धरना दिया। प्रदर्शनकारी सुबह से ही जुटने शुरू हो गए थे। सोहना के अलावा दूसरे स्थानों से भी पहुंचे थे। जिनमें अधिकांशतः महिलाएं शामिल थीं। गुस्साए कर्मचारियों ने सरकार व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन प्रधान विजय शर्मा द्वारा किया था। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि सरकार वन कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है। जिन्होंने अभी तक भी अदालती निर्णय को लागू नहीं किया है। वन कर्मचारी करीब 40 वर्षों से नौकरी कर रहे हैं। किंतु उनकी आज तक भी पकजे नहीं किया गया है। जबकि अदालत ने 800 मजदूरों को पक्का करने के फरमान जारी किए हुए हैं। यूनियन उपप्रधान रामेश्वर भारद्वाज ने बताया कि कर्मचारियों की 10 मांगें हैं। जिनमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करना, वन मस्टरोल रेट से वेतन देना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed