फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Foreign guests will be exposed to Haryanvi dance and culture

Gurugram News: हरियाणवी नृत्य और संस्कृति से रू-ब-रू होंगे विदेशी मेहमान

Thu, 31 Aug 2023 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Foreign guests will be exposed to Haryanvi dance and culture
हरियाणवी नृत्य और संस्कृति से रू-ब-रू होंगे विदेशी मेहमान
विज्ञापन


नूंह की छवि को जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन के साथ चमकाने की कवायद

तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने पूरी ताकत झोंकी, मुख्य सचिव ने परखे इंतजाम




अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। जी-20 शिखर सम्मेलन के तहत नूंह जिले में होने वाली चौथी शेरपा बैठक में आने वाले विदेशी मेहमान हरियाणवी नृत्य और संस्कृति से भी रू-ब-रू होंगे। उनके रात्रि भोज के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी नाइट की भी तैयारी की जा रही है। प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हमें हर पहलू को ध्यान रखना है जिससे बैठक में भाग लेने वाले प्रतिनिधि नूंह और गुरुग्राम जिले के साथ-साथ हरियाणा की अच्छी छवि लेकर अपने देश जाएं।

शेरपा बैठक नूंह में तावडू के नजदीक स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत में तीन से सात सितंबर तक होगी। आयोजन स्थल की कनेक्टिविटी गुरुग्राम से अच्छी होने के कारण तैयारियों को जी-20 सचिवालय तथा मुख्य सचिव की निगरानी में नूंह और गुरुग्राम दोनों जिलों के प्रशासन द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा कि आयोजन के दिनों में सभी अधिकारी सतर्क रहें और ध्यान रखें कि उनके विभाग से जुड़े किसी भी कार्य में कमी न रहे। मुख्य सचिव कार्यालय में नियुक्त विशेष सचिव डाॅ. आदित्य दहिया ने बताया कि प्रतिभागियों की सुविधा के लिए उनके साथ 23 लाइजन ऑफिसर भी लगाए जाएंगे, जिनमें 19 एचसीएस तथा चार आईएएस स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार सितंबर को अतिथियों को हरियाणा सरकार की तरफ से रात्रि भोज दिया जाएगा। इसमें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी शामिल हो सकते हैं। इसी दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति विदेश मंत्रालय की टीम द्वारा दी जाएगी। प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा पांच सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे और छह सितंबर को फिर से विदेश मंत्रालय की टीम द्वारा सांस्कृतिक नाइट का आयोजन किया जाएगा।


---
रात में लाइट की जांच करें, सुधारी गई सड़कों की वीडियो भेजें


मुख्य सचिव ने नूंह के उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा को निर्देश दिए कि किसी वरिष्ठ अधिकारी की ड्यूटी लगाएं कि वह रात में सड़कों पर लगाई गई लाइट की जांच करें। इसके साथ एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि वह सड़क सुधारीकरण काम की वीडियो रिकॉर्डिंग करके उनके पास भिजवाएं।



---


ठहरने से लेकर रास्तों तक होगी निगरानी

पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने बताया कि आयोजन स्थल, उनके ठहरने के स्थानों तथा आवागमन के रास्ते पर पुलिस की निगरानी रहेगी। बैठक में उपस्थित सीआईडी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक मित्तल ने सुझाव दिया कि सुरक्षा प्रबंधों को चेक करने के लिए एएसएल आयोजित की जानी चाहिए ताकि नूंह और गुरुग्राम जिले पुलिस के अधिकारी आपसी तालमेल से बेहतर ढंग से काम कर सकें।


-----


प्रदेश की ब्रांडिंग का काम होगा


मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और सूचना जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक डाॅ. अमित अग्रवाल ने बताया कि आयोजन स्थल के अंदर और पूरे रूट पर ब्रांडिंग का काम किया जा रहा है। प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन स्थल पर एक स्टॉल भी लगाया जाएगा जिसमें हरियाणा सरकार की अनूठी पहलों तथा योजनाओं को वृत्तचित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।





---
पांच एएसएल एंबुलेंस रहेंगी तैनात


स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी. अनुपमा ने बताया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सुविधा से युक्त पांच एंबुलेंस भी आयोजन स्थल पर तैनात रहेंगी। आयोजन स्थल पर 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed