फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Foreign guests arrived at Hotel ITC

Gurugram News: होटल आईटीसी में पहुंचे विदेशी मेहमान

Sun, 03 Sep 2023 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Foreign guests arrived at Hotel ITC
चौथी शेरपा बैठक में जी- 20 शिखर सम्मेलन की रूपरेखा होगी तैयार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। दिल्ली में 8 सितंबर से शुरू होने जा रहे दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले नूंह के आईटीसी ग्रांड भारत होटल में चौथी शेरपा बैठक का प्रारूप सत्र आज से शुरू होगा। नूंह जिला प्रशासन ने होटल प्रबंधन के साथ सभी तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली थीं। जबकि रविवार दोपहर से शाम तक विभिन्न देशों के प्रतिनिधि कड़ी सुरक्षा के घेरे में होटल में पहुंच गए थे। जिला प्रशासन और होटल प्रबंधन द्वारा संयुक्त रूप से सभी विदेशी प्रतिनिधियों का भव्य रूप से स्वागत किया गया। चौथी शेरपा बैठक में भाग लेने पहुंचे विभिन्न देशों के करीब 176 प्रतिनिधियों को आज (सोमवार) शाम हरियाणा सरकार की ओर से रात्रि भोज दिया जाएगा।
इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृष्ण पाल गुर्जर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, गृहमंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवरपाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह, कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल, मंत्री बनवारी लाल, डॉ कमल गुप्ता, देवेंद्र सिंह बबली, विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, डिप्टी स्पीकर रणवीर सिंह गंगवा, ओम प्रकाश यादव, कमलेश ढांडा, अनूप धक, संदीप सिंह, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव रिटायर डी एस देसी, हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव संजीव कौशल व अन्य विदेशी मेहमानों के साथ रात्रि भोज में शामिल रहेंगे। होटल के वृंदावन एवं फिरदौस लॉन परिसर में यह भव्य डिनर का आयोजन होगा। जिसमें विदेशी मेहमानों को लजीज व्यंजन के साथ-साथ बाजरे की रोटी और साग भी मेनू में रखा गया है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, जी-20 जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिखर सम्मेलन में किसी देश की ओर से शामिल होने वाले व्यक्तिगत प्रतिनिधियों को शेरपा कहा जाता है। जिनमें विभिन्न देशों के प्रतिनिधि मिलकर आर्थिक राजनीतिक और वैश्विक एजेंडे पर अपना पक्ष रखते हैं। इसी तर्ज पर नूंह के होटल आईटीसी ग्रांड भारत में पांच दिवसीय चौथी शेरपा बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें 176 प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। इनमें से कुछ होटल लेमन ट्री में भी ठहरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेरपा बैठक में होंगे 12 प्रारूप सत्र
दिल्ली के जी-20 शिखर सम्मेलन की रूपरेखा नूंह के होटल आईटीसी में तैयार की जा रही है। यहां पर चौथी शेरपा बैठक में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि 12 प्रारूप सत्रों में भाग लेंगे। सभी प्रतिनिधि निजी तौर पर इन बैठकों में शामिल होंगे। जिसकी आज से शुरुआत होगी, पहले दिन चार प्रारूप सत्र होंगे। मंगलवार को विदेशी मेहमान होटल के योग लॉन में योग करेंगे। साथ ही गोल्फ कोर्स का भी भ्रमण करेंगे। इसी तरह मंगलवार को भी पांच प्रारूप सत्र होंगे। छह सितंबर बुधवार को भी दो प्रारूप सत्र होंगे।

होटल के बाहर कराई साफ सफाई
विदेशी मेहमानों के आने से पहले नूंह जिले की सीमा में सभी प्रकार की साफ सफाई तावडू पंचायत विभाग द्वारा कराई गई। तावडू बीडीपीओ ने बताया बैठक शुरू होने से एक हफ्ते पहले से ही पंचायत कार्यालय से छोटे-मोटे कर्मचारी होटल आईटीसी के साथ लगते गांव सराय और कोटा में साफ सफाई में जुट गए थे। मार्ग के साथ सफाई कराने के साथ साथ वॉल पेंटिंग और पंचायती भूमि से अतिक्रमण को भी हटाया गया। उन्होंने बताया कि कोटा गांव तक नूंह की सीमा लगती है। यहां पर दिन और रात पंचायत विभाग द्वारा साफ सफाई कराई गई थी। बता दें कि होटल के बाहर और मार्ग के साथ स्वागत बोर्ड लगाए गए हैं। होटल के गेट पर भारी संख्या में गमले सजाए गए हैं, जिनमें अलग-अलग किस्म के फूलों से इन्हें सजाया गया है।
फोटो:-1- होटल के गेट के बाहर सजावट के रूप में रखें फूलों से सजे हुए गमले।

फोटो:-2- मार्ग के साथ कराई गई वॉल पेंटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed