फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   foot over bridge Launched today

फुटओवर ब्रिज का शुभारंभ सोमवार को, कई साल से लोगों की है मांग

Sun, 14 Feb 2021 09:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
foot over bridge Launched today
गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर तैयार फुटओवर ब्रिज। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। रेलवे स्टेशन पर बने फुटओवर ब्रिज का सोमवार को शुभारंभ होगा। इसकी कई साल से लोग मांग कर रहे थे। इसके बनने के बाद राजेंद्र पार्क के आसपास की कॉलोनियों के कई लाख लोगों को लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा जाटोली के फाटक संख्या 46 पर अंडरपास का भी शिलान्यास होगा। इनकी मांग लंबे समय से लोगों की ओर से की जा रही थी। इनका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत करेंगे।
विज्ञापन

फुट ओवरब्रिज का निर्माण करीब 9 करोड़ की लागत से होगा। इसके निर्माण में नगर निगम का भी शेयर रहेगा। इस फुटओवर ब्रिज में रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग और बीमार लोगों को चढ़ने उतरने के लिए एक्सीलेटर की सुविधा भी मिलेगी। जिस पर करीब 2 करोड़ की लागत आई है। इस सुविधा से रेलवे स्टेशन से ब्रिज पर चढ़ने वाले उतरने वाले यात्रियों के साथ-साथ बुजुर्ग व बीमार यात्रियों को उसका लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा पटौदी में अंडरपास के निर्माण पर करीब पौने तीन करोड़ की लागत आएगी।
विज्ञापन

गढ़ी हरसरू रेलवे लाइन का इलेक्ट्रीफिकेशन का कार्य भी पूरा हो चुका। जल्दी ही सेफ्टी कमिश्नर लाइन का दौरा कर तकनीकी रूप से ट्रेन संचालन के मंजूरी देंगे। जिस पर 11 करोड़ की लागत आई है। दिल्ली -जयपुर रेलवे लाइन के इलेक्ट्रीफिकेशन का काम भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed