{"_id":"68ce99edba3f7cbb2c0d789a","slug":"following-the-ngt-order-efforts-to-eliminate-the-bandhwari-garbage-mountain-have-intensified-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-67773-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एनजीटी के आदेश के बाद बंधवाड़ी के कूड़े के पहाड़ को खत्म करने की कवायद हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एनजीटी के आदेश के बाद बंधवाड़ी के कूड़े के पहाड़ को खत्म करने की कवायद हुई तेज
विज्ञापन
120 किमी की दूरी तय कर शहर में पैदा होने वाले सूखे कूड़े को सोनीपत प्लांट तक होगा पहुंचाना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एनजीटी के आदेश के बाद नगर निगम की ओर से बंधवाड़ी लैंडफिल पर कूड़े के पहाड़ को खत्म करने की कवायद तेज हो गई है। नगर निगम बंधवाड़ी में कूड़े का पहाड़ न बढ़े इसके लिए रोजाना निकलने वाले कूड़े व बंधवाड़ी पर जमा कूड़े से सूखा कूड़ा सोनीपत प्लांट पर भेजेगी। इसके लिए नगर निगम को 120 किमी की दूरी तय कर कूड़ा भेजना है। निगम को प्लांट पर निस्तारण का कोई चार्ज नहीं देना है केवल डंपर के किराये का भुगतान करना होगा।
बंधवाड़ी पंचायत के लोगों की ओर से एनजीटी में कूड़े के पहाड़ को हटाने की याचिका डाली गई है। इसमें एनजीटी की ओर से आदेश दिया गया है कि वह 27 अक्तूबर तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। नगर निगम की योजना के अनुसार, अक्तूबर माह के अंत में फरीदाबाद से आने वाला कूड़ा बंद हो जाएगा।
600 टन कूड़ा जाएगा सोनीपत
नगर निगम गुरुग्राम से रोजाना करीब 1200 टन कूड़ा निकलता है। अक्तूबर माह से 1200 टन में से 600 टन कूड़ा सोनीपत जेबीएम कंपनी में भेजा जाएगा। 25 अक्तूबर से फरीदाबाद निगम से आने वाले करीब 900 से 1000 टन कूड़ा भी बंधवाड़ी में नहीं पहुंचेगा। एक नवंबर से केवल गुरुग्राम से निकलने वाला 100 टन कूड़ा ही बंधवाड़ी जाएगा। यह कूड़ा भी पुराने कूड़े के पहाड़ों पर डालने की बजाय नई जगह पर एक डाला जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बंधवाड़ी पर कूड़े के पहाड़ को खत्म करने के लिए अलग-अलग योजनाएं बनाई गई हैं। इन्हें जल्द ही लागू किया जाएगा। कूड़े के पहाड़ पर और कूड़ा न पहुंचे। इसके लिए शहर के सूखे कूड़े को सोनीपत की साइट पर भेजा जाएगा। - प्रीतपाल, संयुक्त आयुक्त नगर निगम गुरुग्राम।