फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fog wrap over Gurugram

गुरुग्राम पर छाई कोहरे की चादर

Sat, 16 Jan 2021 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fog wrap over Gurugram
गुरुग्राम। कड़ाके की सर्दी के बीच शनिवार को गुरुग्राम में कोहरे की चादर छाई रही। सुबह आम जनजीवन प्रभावित रहा। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। स्थिति यह रही कि सुबह दस बजे तक भी लोगों को वाहनों की लाइटें जलाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में सुबह आठ बजे तक 100 मीटर से भी कम की दृश्यता रही। वहीं दस बजे 200 मीटर तक ही दृश्यता दर्ज की गई। बसों, कैब के समय से नहीं पहुंचने पर लोगों को कार्यालय पहुंचने में भी देरी हुई। जगह-जगह लोग अलाव का सहारा लेकर सर्दी से खुद को बचाते दिखे। पिछले दो दिनों से लगातार कोहरा छाए रहने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा है। 11 बजे के बाद धूप निकली, लेकिन न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से भी कम होने पर धूप का कोई असर नहीं दिखा। वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि 11 बजे के बाद लोगों ने थोड़ी राहत ली। वहीं हवा की रफ्तार 4 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से दर्ज की गई। दिन भर आंशिक रुप से बादल भी छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। वहीं पटौदी में पिछले तीन दिनों से कोहरे के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेवाड़ी रोड पर सड़क के बीचोंबीच रखे पत्थरों को ट्रकों ने सीधे टक्कर मार दी। कापड़ीवास बॉर्डर से वाहन डायवर्ट होने के कारण पहले ही जाम लग रहा था, वहीं धुंध की वजह से काफी परेशानी हो रही है। दोपहर 12 बजे के बाद हवा साफ हुई। ऐसे में पैदल चलना भी मुश्किल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed