फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Flyover construction and Khadki Daula toll should be shifted within the stipulated time: DS Dhesi

फ्लाई ओवर निर्माण और खड़की दौला टोल तय समय में हो शिफ्ट : डीएस ढेसी

Wed, 23 Jul 2025 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Flyover construction and Khadki Daula toll should be shifted within the stipulated time: DS Dhesi
- प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा
विज्ञापन

अ मर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बुधवार को लघु सचिवालय में बैठक हुई। इसमें उन्होंने विकास कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा। बैठक में फ्लाई ओवर निर्माण, सड़कों के रखरखाव, बाढ़ प्रबंधन, खेड़की दौला टोल शिफ्ट संबंधित कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में जीएमडीए के सीईओ श्यामल मिश्रा, डीसी अजय कुमार, नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया, डीसीपी मुख्यालय डाॅ. अर्पित जैन व डीसीपी ट्रैफिक डाॅ. राजेश मोहन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने सेक्टर 45-46-51-52 ( डाॅ. भीमराव आंबेडकर) चौक तथा 85-86-89-90 (दादी सती चौक) पर फ्लाईओवर के निर्माण की परियोजनाओं से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर 15 अगस्त तक टेंडर जारी करने के निर्देश दिए। दोनों फ्लाई ओवर के निर्माण पर क्रमश: 52 करोड़ रुपये व 59 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बाढ़ नियंत्रण से जुड़े उपायों की समीक्षा करते हुए ओल्ड दिल्ली रोड से रेजांगला चौक तक लेग वन मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन (2.8 किमी) से जुड़ी 45 करोड़ रुपये की परियोजना को मेट्रो की प्रस्तावित लाइन को देखते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाए। 25 करोड़ रुपये की लेग-दो अशोक विहार से रेलवे कलवर्ट तक के कार्य का एक महीने के भीतर टेंडर जारी किया जाए। इस मौके ज्वाइंट सीईओ सुमन भांखड़, एचएसवीपी की संपदा अधिकारी अनुपमा मलिक, हिपा की ज्वाइंट कमिश्नर ज्योति नागपाल, जीएमडीए के चीफ इंजीनियर अरूण धनखड़, आरएस जांगड़ा, चीफ इंजीनियर विजय ढाका, एक्सईएन चरणजीत राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पचगांव में टोल प्लाजा के प्रशासनिक भवन का काम शुरू
खेड़की दौला टोल प्लाजा को शिफ्ट करने की प्रक्रिया के बारे में एनएचएआई के अधिकारियों से प्रगति के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि एनएच 48 पर पचगांव के समीप टोल प्लाजा शिफ्ट करने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। इसके लिए 28 एकड़ जमीन मिली और प्रशासनिक भवन का निर्माण शुरू हो चुका है। गुरुग्राम-पटौदी हाई के निर्माण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। एनएचएआई के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि एचवीपीएन की एक लाइन शिफ्ट हो चुकी है व अन्य लाइनों के शिफ्टिंग का कार्य जारी है। निर्माण की तय समय सीमा 31 दिसंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed