फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Flood like situation in Nai village due to breaking of Ujina drain

Gurugram News: उजीना ड्रेन टूटने से नई गांव में बाढ़ जैसे हालात

Sun, 15 Sep 2024 05:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Flood like situation in Nai village due to breaking of Ujina drain
सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, टूटी नहर को ठीक करने का काम जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। पुन्हाना उपमंडल के नई गांव के पास से निकल रही उजीना ड्रेन टूटने के कारण नई गांव सहित आस पास के गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। इससे खेतो में तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। नहर का पानी गांव में घुसने की कगार पर है ऐसे में ग्रामीण पूरी तरह से भयभीत है। सूचना पर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों की मदद से टूटी नहर के पानी को रोकने के लिए भरसक प्रयास किए गए, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण सफल नहीं हो पाए। टूटी नहर को ठीक करने व पानी के बहाव को रोकने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारी पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं।

नई गांव निवासी सद्दाम, आसू, कायम, बख्तावर, हमीद, इस्लूप, मन्नान आदि लोगों ने बताया कि एक दिन पहले हुई बरसात के कारण गांव के पास से निकल रही उजीना ड्रेन पूरी तरह ओवरफ्लो होकर बह रही है। शनिवार को अचानक गांव की ओर से नहर टूट गई जिससे पानी खेतों में भर गया। ग्रामीणों को नहर टूटने की सूचना मिली तो भारी संख्या में ग्रामीण पानी के बहाव को रोकने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। नहर के टूटने से खेतों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। ग्रामीणों के अनुसार पानी का बहाव अभी कम नहीं हुआ तो रात तक पानी गांव में प्रवेश कर जाएगा। इससे ग्रामीणों का काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अत्यधिक बरसात के कारण पहले ही उनकी फसल खराब होने की कगार पर थी ऐसे में नहर टूटने के कारण उनकी खरीफ की फसल पूरी तरह चौपट हो गई। खेतों में पानी भरने के कारण खराब हुई फसल को देखकर ग्रामीण प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ चुनाव प्रचार कर रहे नेताओं को भी कोसते नजर आएं। वहीं, सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता मुबारिक का कहना है कि वो मौके पर ही है। ग्रामीणों की मदद से पानी के बहाव को मिट्टी से भरे कट्टो से रोकने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण वो सफल नहीं हो पा रहे हैं। जेई ने बताया कि पास के गांव से पॉपलिन मशीन मंगाई गई है जल्द ही टूटी हुई नहर तक रास्ता बनाकर मशीन से नहर को ठीक कर पानी के बहाव को रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed