फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five trains will be diverted on October 14 due to RUB construction work.

Gurugram News: आरयूबी निर्माण कार्य के कारण 14 अक्तूबर पांच ट्रेनों का मार्ग रहेगा परिवर्तन

Thu, 16 Jul 2026 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Five trains will be diverted on October 14 due to RUB construction work.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। बीकानेर मंडल के कनीना खास-महेन्द्रगढ़ स्टेशन के बीच समपार फाटक पर रोड अंडरब्रिज (आरयूबी) निर्माण कार्य के चलते पांच ट्रेनों का मार्ग 14 अक्तूबर को परिवर्तन किया है। इससे कई ट्रेनों मार्ग परिवर्तन होने के कारण अपने रूट के कई रेलवे स्टेशन तक नहीं पहुंच सकेंगी।

शेड्यूल के अनुसार, ट्रेन नंबर-14727 श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज एक्सप्रेस 13 अक्तूबर को श्रीगंगानगर से रवाना होकर हनुमानगढ़, बठिंडा बाईपास, भिवानी व रेवाड़ी होकर संचालित होगी। यह ट्रेन संगरिया, मंडी डबवाली, सिरसा, हिसार, भिवानी स्टेशन पर ठहराव करेगी। ट्रेन नंबर-54310 हिसार-दिल्ली ट्रेन 14 अक्तूबर को हिसार से चलकर भिवानी से रेवाड़ी होकर संचालित होगी और हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, झाड़ली, कोसली स्टेशन पर ठहराव करेगी। ट्रेन नंबर-54309 दिल्ली-हिसार ट्रेन 14 अक्तूबर को दिल्ली से चलकर रेवाड़ी से भिवानी होते हुए हिसार जाएगी। बीच में यह ट्रेन कोसली, झाड़ली, चरखी दादरी, भिवानी, हांसी स्टेशन पर ठहराव करेगी। ट्रेन नंबर-14717 दिल्ली सराय-सीकर 14 अक्तूबर को दिल्ली सराय से चलकर रेवाड़ी व रींगस होकर संचालित होगी और नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी। ट्रेन नंबर-22421 दिल्ली सराय-जोधपुर 14 अक्तूबर को दिल्ली सराय से चलकर रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा व डेगाना होकर संचालित होगी। यह ट्रेन नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, कुचामन सिटी, मकराना स्टेशन पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed