{"_id":"68ebbb89559276933f07958c","slug":"five-people-including-a-woman-were-injured-in-a-fight-between-two-families-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-69623-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दो परिवारों के बीच हुए झगड़े में महिला सहित पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दो परिवारों के बीच हुए झगड़े में महिला सहित पांच घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना के मोहल्ला कायस्थ वाडा में दो परिवारों के बीच भीषण झगड़ा हुआ, जिसमें महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। यह विवाद शुक्रवार रात वार्ड नंबर 15 में महिलाओं के बीच शुरू हुआ और पुरुषों के शामिल होने से लड़ाई ने गंभीर रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों और सरियों से एक-दूसरे पर वार किया।
इस झगड़े में महिला अनिता, उसके पति मुकेश और बेटे को गंभीर चोटें आईं, जबकि महेश और बेटा लवकेश भी घायल गए। आरोप है कि महेश ने अनिता और मुकेश पर लाठी और सरिया से हमला किया, जबकि अनिता के बेटे पर घर में घुसकर चाकू से हमला किया। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने अनिता की शिकायत पर महेश और उसके पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोहना पुलिस चौकी इंचार्ज राजबीर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।