फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five fraudsters arrested for cyber fraud of Rs 14.77 crore

Gurugram News: 14.77 करोड़ की साइबर ठगी करने के मामले में पांच जालसाज गिरफ्तार

Tue, 28 May 2024 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Five fraudsters arrested for cyber fraud of Rs 14.77 crore
आरोपियों के खिलाफ देशभर में 3727 शिकायतें और 150 केस दर्ज
विज्ञापन

31 हजार नकद, पांच मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद
अमर उजाला ब्यूरो

मानेसर। साइबर क्राइम मानेसर पुलिस ने देश भर से साइबर ठगी करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 31 हजार नकद, पांच मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। इनकी ओर से 14 करोड़ 77 लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
सीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान के निर्देश पर आरोपी संजय व रोहित को साइबर क्राइम मानेसर में तैनात जांच अधिकारी एसआई मंजीत ने गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी राजन ठाकुर व उपेंद्र को जांच अधिकारी एएसआई नवीन की टीम ने गिरफ्तार किया। जबकि जांच अधिकारी प्रवीण की टीम ने रोहित शुक्ला को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


जालसाजों से बरामद किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड की जानकारी इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर से सांझा की गई। जिसकी रिपोर्ट चौंकाने वाली मिली। रिपोर्ट के अनुसार जालसाज बीते काफी से समय ठगी को अंजाम दे रहे थे। वह अब तक देशभर में 14 करोड़ 77 लाख रुपयों की ठगी को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ देशभर में 3727 शिकायतें और 150 केस दर्ज हैं। इनमें से 10 केस हरियाणा में दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी अधिकारी बनकर लोगों को डराकर व दबाव बनाकर व जानकार बनकर पैसे ट्रांसफर करवाने इत्यादि प्रकार से धोखाधड़ी करके ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed