Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five days later, the city's AQI reached 315 again.

Gurugram News: पांच दिन बाद फिर 315 पर पहुंचा शहर का एक्यूआई

Fri, 20 Nov 2026 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Five days later, the city's AQI reached 315 again.
वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा
विज्ञापन


तीन मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई 300 से अधिक दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। पांच दिन बाद शुक्रवार को शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 315 दर्ज किया गया। इससे पहले बीते शनिवार को शहर का एक्यूआई 340 तक पहुंच गया था, लेकिन बीते रविवार को इसमें गिरावट आई और यह 296 पर आ गया था। इसके बाद प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को चार में से तीन मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई 300 से अधिक दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मॉनिटरिंग स्टेशनों के आंकड़ों के अनुसार, सेक्टर-51 में सबसे अधिक 343 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं ग्वाल पहाड़ी में 305 और विकास सदन में 306 एक्यूआई रहा। टेरी ग्राम का एक्यूआई 288 दर्ज किया गया। इस तरह शहर के चार में से तीन स्टेशन पर हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही, जबकि एक स्टेशन पर यह खराब श्रेणी में दर्ज की गई।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की गति कम होने और प्रदूषक तत्वों के वातावरण में जमा होने से प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। बढ़ते एक्यूआई के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में मौसम और हवा की गति प्रदूषण के स्तर को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed