फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five-day training for PGT Mathematics teachers concludes.

Gurugram News: पीजीटी गणित शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Sat, 05 Sep 2026 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Five-day training for PGT Mathematics teachers concludes.
- एनईपी-2020 के अनुरूप शिक्षकों को गणित शिक्षण की आधुनिक तकनीकों का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एससीईआरटी के डाइट में पीजीटी गणित शिक्षकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्रिंसिपल सुमिता रांगी और ट्रेनिंग विंग इंचार्ज सोना यादव की देखरेख में आयोजित किया गया। डाइट ट्रेनिंग विंग के सदस्य डॉ. ओमबीर यादव ने बताया कि पीजीटी गणित के प्रथम बैच का प्रशिक्षण 31 अगस्त से पांच सितंबर तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप हुआ। इसमें विद्यार्थियों की तर्कशक्ति, सृजनात्मकता और कल्पनाशक्ति विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। शिक्षकों को विद्यार्थियों की क्षमताओं को सकारात्मक दिशा देने वाली तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान 21वीं सदी के कौशल, करियर काउंसलिंग, एनईपी-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा-2023 के अनुरूप गणित शिक्षण के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई। कला समेकित शिक्षण, क्रियात्मक अधिगम, गणित की सामान्य त्रुटियां, कंप्यूटेशनल थिंकिंग और गणित किट के उपयोग पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डाइट प्रभारी पृथ्वीराज, वरिष्ठ प्राध्यापक तखत चौहान, अरुण सिंह राघव, अनिल कुमार, उषा रानी, मनोज शर्मा, नेहा शर्मा समेत अन्य स्टाफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed