{"_id":"685ef257a4cf8d692c051a91","slug":"five-colonies-spread-over-35-acres-in-khori-kalan-were-demolished-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-104432-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खोरी कलां में 35 एकड़ में फैली पांच कॉलोनियां की ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खोरी कलां में 35 एकड़ में फैली पांच कॉलोनियां की ध्वस्त
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार के नेतृत्व में क्षेत्र में चलाया गया अभियान
तावडू। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) नूंह, बिनेश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को खोरी कलां राजस्व क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत तावडू नियंत्रित क्षेत्र में स्थित पांच अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया, जिनका कुल क्षेत्रफल लगभग 35 एकड़ था।
बिनेश कुमार ने बताया कि अभियान की शुरुआत जोरासी रोड के पास खोरी कलां से हुई। वहां 25 एकड़ में फैली दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। इधर मिट्टी की सड़कों और 10 डीपीसी संरचनाओं को तोड़ा गया। इसके बाद खोरी कलां चौकी के पास 6 एकड़ में फैली दो अन्य अवैध कॉलोनियों में मिट्टी की सड़कें और 12 डीपीसी संरचनाएं ध्वस्त की गईं। खोरी कलां की ही एक अन्य कॉलोनी में लगभग 4 एकड़ क्षेत्र में फैली एक अवैध कॉलोनी को भी तोड़ा गया, जिसमें सड़क नेटवर्क को नष्ट किया गया। डीटीपी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद